प्रश्न-17 जनवरी‚ 2022 को प्रो. एम.के. प्रसाद का निधन हो गया। वह थे-
(a) इतिहासकार
(b) पर्यावरणविद्
(c) चित्रकार
(d) भौतिकविद्
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 17 जनवरी‚ 2022 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद् प्रो. एम.के. प्रसाद का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
- केरल की साइलेंट वैली में सदाबहार उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों को विनाश से बचाने में उनकी अग्रणी भूमिका रही।
- वह 1970 के दशक में केरल के पलक्कड़ जिले में ‘साइलेंट वैली’ में एक जल विद्युत परियोजना स्थापित करने के राज्य सरकार के कदम के विरूद्ध राष्ट्रीय आंदोलन के पीछे एक मार्गदशक शक्ति थे।
- पारिस्थितिकी विशेषज्ञों के अथक दबाव के आगे झुकते हुए सरकार को इस परियोजना को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…