प्रोजेक्ट कुइपर

प्रश्न – 28 अप्रैल, 2025 को लॉन्च किए गए अमेज़न के प्रोजेक्ट कुइपर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस मिशन को KA-01 (कुइपर एटलस 1) नाम दिया गया है।
(b) इस मिशन में 27 उपग्रहों को पृथ्वी की भू-स्थिर कक्षा में स्थापित किया गया।
(c) ये उपग्रह प्रत्येक 90 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे।
(d) प्रारंभ में इन उपग्रहों को 450 किमी की ऊँचाई पर स्थापित किया गया।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 अप्रैल, 2025 को अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से अमेज़न के प्रोजेक्ट कुइपर के 27 इंटरनेट उपग्रहों का पहला बैच लॉन्च किया गया।
  • इस मिशन को कुइपर एटलस 1 या KA-01 नाम दिया गया है।
  • इसे यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) एटलस V रॉकेट से लॉन्च किया गया और इसने पृथ्वी से 450 किलोमीटर की ऊँचाई पर इन 27 उपग्रहों को स्थापित किया।
  • इसे पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा गया है।
  • प्रारंभिक तैनाती 280 मील (450 किमी), बाद में 392 मील (630 किमी) तक बढ़ाई जाएगी।
  • ये उपग्रह हर 90 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे।
  • KA-01 के उपग्रह पहले प्रोटोटाइप (Protoflight 2023) से कई गुना बेहतर हैं।
  • भविष्य में अमेज़न की योजना कुल 3,200 से अधिक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) उपग्रह लॉन्च करने की है।
  • अमेज़न द्वारा संचालित प्रोजेक्ट कुइपर एक उपग्रह ब्रॉडबैंड नेटवर्क परियोजना है, जिसका लक्ष्य दुनियाभर के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में तेज और विश्वसनीय इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://subkuz.com/hindi-story/technology/isro-nasa/saitelait-intrnet-kee-duniya-men-emejn-kee-entree-projekt-kuipr-se-intrnet-sevaon-men-nee-kranti/59515

https://www.satelliteinternet.com/providers/project-kuiper