प्रश्न – 15 अप्रैल, 2026 को “प्रोजेक्ट कराकल” किस राज्य द्वारा प्रारंभ किया गया है?
(a) गुजरात
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) महाराष्ट्र
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अप्रैल, 2026 को राजस्थान वन विभाग द्वारा कराकल संरक्षण हेतु “प्रोजेक्ट कराकल” का शुभारंभ किया गया।
- प्रोजेक्ट कराकल के अंतर्गत प्रजाति के वितरण का वैज्ञानिक आकलन, महत्वपूर्ण आवासों की पहचान एवं संरक्षण, निगरानी एवं अनुसंधान तंत्र को सुदृढ़ करना तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।
- राजस्थान वन विभाग द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान, SACON एवं टाइगर वॉच के सहयोग से यह प्रोजेक्ट प्रारंभ किया गया है।
- उक्त परियोजना का नेतृत्व डॉ. शोमिता मुखर्जी द्वारा प्रधान अन्वेषक के रूप में किया जा रहा है, जबकि डॉ. अयान साधु एवं डॉ. धर्मेंद्र खंडाल सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
- उल्लेखनीय है कि एशियाई कराकल, एक दुर्लभ एवं कम दिखाई देने वाली जंगली बिल्ली है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…