प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ (एनएचएआई एवं वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट द्वारा शुरू किया गया) के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) यह प्रोजेक्ट टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु है।
(b) इसका पहला चरण अप्रैल, 2025 से दिसम्बर, 2025 तक चलेगा।
(c) इसमें 500 छात्रों को ₹12,000 वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
(d) इसमें 50 प्रतिभाशाली छात्रों को ₹50,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अगस्त, 2025 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के सहयोग से टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ की शुरुआत की है।
- इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक समुदायों के विद्यार्थियों को समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, निम्न-आय वाले परिवारों की बेटियों और पहली पीढ़ी के शिक्षार्थी को अवसर प्रदान करना और वित्तीय बाधाओं को दूर कर सामाजिक-आर्थिक असमानता को कम करना है।
- एसएमईसी ट्रस्ट के भारत केयर्स द्वारा कार्यान्वित ‘प्रोजेक्ट आरोहण’ के पहले चरण के लिए 1 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा और यह जुलाई, 2025 से मार्च 2026 तक चलेगा।
- इस प्रोजेक्ट के तहत 500 छात्रों (कक्षा 11 से स्नातक अंतिम वर्ष तक) को 12,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- 50 प्रतिभावान छात्र जो उच्च शिक्षा/स्नातकोत्तर की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आर्थिक सहायता के साथ-साथ मेंटॉरशिप, कौशल-विकास कार्यशालाएं, और करियर मार्गदर्शन भी शामिल है।
- यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्गों पर तैनात टोल प्लाज़ा कर्मचारियों के परिवारों तक पहुंचेगी।
- इससे छात्रों को न केवल वित्तीय सहायता मिलेगी बल्कि करियर जागरूकता, मेंटॉरशिप और रोजगार/उद्यमिता की तैयारी भी होगी।
० चयन प्रक्रिया और पारदर्शिता – - आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगा।
- आवश्यक दस्तावेज़ में शैक्षिक प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि शामिल हैं।
- पारदर्शी व समावेशी चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
- छात्रों की प्रगति की निगरानी और योग्य छात्रों को नवीनीकरण की सुविधा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…