‘प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर’ और नए ‘इंडियन नेवी क्रेस्ट’

प्रश्न – नौसेना के लिए नए प्रेसिडेंट्‌स स्टैंडर्ड एंड कलर और इंडियन नेवी क्रस्ट के सबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 4 दिसंबर‚ 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना के लिए प्रेसिडेंट्‌स स्टैंडर्ड एंड कलर और इंडियन नेवी क्रेस्ट के नए डिजाइन को मंजूरी प्रदान की।
(b) 4 दिसंबर‚ 2022 को राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस पर इसका अनावरण कोच्चि में किया।
(c) नौसेना के नए ध्वज में सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया है।
(d) नए इंडियन नेवी क्रेस्ट में अशोक स्तंभ के नीचे एक पारंपरिक नौसैनिक स्पष्ट लंगर है‚ जिसके नीचे ‘शं नो वरुणा:’ खुदा हुआ है।
उत्तर – (b)

विशेष तथ्य-

  • छात्रपति शिवाजी महाराज की शाही मुहर का प्रतिनिधित्व करने वाले अष्टकोण में संलग्‍न एक गहरे नीले रंग के बैकग्राउंड पर भारतीय नौसेना शिक्षा का परिचय देता है।
  • भारतीय नौसेना के लिए राष्ट्रपति के मानक और रंग (प्रसिडेंट्‌स स्टैंडर्ड एंड कलर) का पूर्ववर्ती डिजाइन 6 सितंबर‚ 2017 को स्थापित किया गया था।
  • डिजाइन के केंद्र में एक-एक क्षैतिज और उर्ध्वाधर लाल बैंड शामिल थे और उनके चौराहे पर राष्ट्रीय प्रतीक अंकित था।
  • राष्ट्रीय ध्वज बाईं ओर ऊपर और एक सुनहरा हाथी फ्लाई साइड पर निचली तरफ दाईं ओर था।
  • प्रेसिडेंट्‌स स्टैंडर्ड एंड कलर का नया डिजाइन भारत की गौरवशाली समुद्री विरासत पर प्रकाश डालता है।
  • उल्लेखनीय है कि-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर, 2022 को आईएसी विक्रांत को नौसेना बेड़े में शामिल करने के साथ नौसेना की नई पताका का अनावरण करके औपनिवेशिक काल की गुलामी की मानसिकता के प्रतीक से छुटकारा दिलाया था।
  • स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवती राजगोपालाचारी के सुझाव पर इस वाक्यांश को भारतीय नौसेना के आदर्श वाक्य के रूप में अपनाया गया था।
  • राष्ट्रीय आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ का अर्थ है सत्य की हमेशा विजय होती है‚ जो क्लियर एंकर के स्टॉक पर अंकित है।
  • देश के लिए विशिष्ट और सराहनीय सेवा हेतु भारतीय नौसेना के स्टैटिक और मोबाइल फॉर्मेशन्स को क्रमश: प्रेसिडेंट्‌स स्टैंडर्ड एंड कलर से सम्मानित किया जाता है।
  • 27 मई‚ 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रेसिडेंट्‌स कलर से सम्मानित की जाने वाली तीन सेवाओं में से भारतीय नौसेना पहली थी।
  • 22वीं मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन प्रेसिडेंट्‌स स्टैंडर्ड से सम्मानित होने वाली पहली नौसेना लड़ाकू स्क्वाड्रन थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1880977