प्रश्न-9 फरवरी, 2020 को संपन्न भारत की प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL), 2020 का खिताब किस टीम ने जीत लिया?
(a) अवध वारियर्स
(b) हैदराबाद हंटर्स
(c) मुंबई रॉकेट्स
(d) बंगलूय रैप्टर्स
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 20 जनवरी से 9 फरवरी, 2020 के मध्य भारत की प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL), 2020 का आयोजन भारत के विभिन्न शहरों में किया गया।
- प्रायोजक कारणों से इसे स्टार स्पोर्ट्स PBL के नाम से भी जाना जाता है।
- टूर्नामेंट का फाइनल 9 फरवरी को जी.एम.सी. बालायोगी SATS इंडोर स्टेडियम, हैदराबाद में बंगलुरू रैप्टर्स और नार्थईस्टर्न वारियर्स के मध्य खेला गया।
- बंगलुरू रैप्टर्स ने नार्थईस्टर्न वारियर्स को 4-2 से पराजित कर लगातार दूसरी बार लीग का खिताब जीत लिया।
- टूर्नामेंट में प्रदत्त पुरस्कार
- प्लेयर ऑफ द लीग-ताइ त्जु यिंग (बंगलुरू रैप्टर्स की कप्तान, चीनी ताइपे)
- इंडियन प्लेयर ऑफ द लीग-एन. सिकी रेड्डी (हैदराबाद हंटर्स)
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द लीग-प्रियांशु राजावत (हैदराबाद हंटर्स)
संबंधित लिंक भी देखें…