प्रश्न – – ‘प्रियदर्शिनी’ योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- इस योजना को केरल मंत्रिमंडल ने 10 जून, 2026 को मंजूरी दी।
- यह योजना 15 जून, 2026 से पूरे केरल राज्य में लागू होगी।
- इसके तहत महिलाओं को सभी प्रकार की KSRTC बस सेवाओं में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 जून, 2026 को केरल मंत्रिमंडल द्वारा महिलाओं के लिए केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने वाली ‘प्रियदर्शिनी’योजना को मंजूरी प्रदान की गई।
- यह योजना 15 जून, 2026 से पूरे राज्य में लागू होगी।
- यह लाभ केवल साधारण बस सेवाओं तक सीमित रहेगा, जबकि तेज और प्रीमियम सेवाओं को फिलहाल इस योजना से बाहर रखा गया है।
- महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की विधानसभा चुनाव के दौरान घोषित पांच “इंदिरा गारंटी” में से एक है।
- इसका लाभ सभी महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मिलेगा तथा इसके लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।
- इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। केरल में पहली बार इस तरह की योजना शुरू की जा रही है।
- इससे केएसआरटीसी को हर महीने लगभग 65 से 70 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होने का अनुमान है, जबकि सालाना नुकसान 750 से 800 करोड़ रुपये तक हो सकता है। सरकार इस नुकसान की भरपाई निगम को करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…