प्रित्जकर वास्तुकला पुरस्कार-2016

Pritzker Architecture Prize-2016

प्रश्न-वर्ष 2016 का प्रित्जकर वास्तुकला पुरस्कार किस वास्तु विद को प्रदान किया गया?
(a) स्टीवेन हॉल
(b) डेनियल लिबेस्किनड
(c) सोउ फुजिमोटो
(d) एलेजैंड्रो अरावेना
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 13 जनवरी, 2016 को शिकागो अमेरिका में हयात फाउन्डेशन के अध्यक्ष टॉम प्रित्जकर ने चिली के वास्तुकार एलेजैंड्रो अरावेना (Alejandro Aravena) को वर्ष 2016 का प्रित्जकर वास्तुकला पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की।
  • 41 वें प्रित्जकर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले एलेजैंड्रो अरावेना 48 वर्ष के हैं और वे चिली की राजधानी सैन्टियागो में निवास करते हैं।
  • वे यह पुरस्कार पाने वाले चिली के प्रथम तथा लैटिन अमेरिका से चौथे व्यक्ति हैं।
  • यह पुरस्कार इन्हें वास्तुकला के व्यक्तिगत कृत्य में सार्वजनिक क्षेत्र के लिए किए गये डिजाइनों में अधिक मात्रा में सामाजिक रूप से प्रवृत्त वास्तुकार के पुनर्जीवीकरण के कौशलपूर्ण प्रयत्नों के प्रतीक रूप में प्रदान किया जाएगा।
  • 4 अप्रैल, 2016 को न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में इन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • वर्ष 1979 में स्थापित इस पुरस्कार के तहत 1 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं एक कांस्य पदक प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना जे ए.प्रित्जकर एवं उनकी पत्नी सिन्डी ने की थी।
  • इस पुरस्कार का वित्तपोषण प्रित्जकर परिवार द्वारा तथा प्रायोजन हयात फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।
  • इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को वास्तुकला का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2015 में यह पुरस्कार जर्मनी के प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री फ्रेई पॉल ओटो को मरणोपरान्त प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pritzkerprize.com/2016/announcement
http://www.pritzkerprize.com/
http://www.pritzkerprize.com/about/history
https://en.wikipedia.org/wiki/Pritzker_Architecture_Prize