14वां प्रवासी भारतीय दिवस

14th pravasi bharatiya divas 2016

प्रश्न-14 वां प्रवासी भारतीय दिवस (14th Pravasi Bharatiya Divas) का आयोजन कहां किया गया?
(a) अहमदाबाद
(b) नई दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) बंगलुरू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8-10 जनवरी, 2016 के मध्य 14वां प्रवासी भारतीय दिवस (14th Pravasi Bharatiya Divas) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि सातवीं बार प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इससे पूर्व वर्ष 2003, 2004, 2007, 2008, 2010, 2011 तथा 2014 में इसका आयोजन किया गया था।
  • यह पहली बार था जब प्रवासी भारतीय दिवस के संक्षिप्त संस्करण का आयोजन किया गया।
  • अभी तक प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन काफी वृहद स्तर पर होता था।
  • गौरतलब है कि अक्टूबर, 2015 को विदेश मंत्रालय ने निर्णय लिया था कि प्रत्येक दूसरे प्रवासी भारतीय दिवस को छोटे स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
  • जनवरी, 2015 में इसका वृहद संस्करण गांधी नगर (गुजरात) में आयोजित किया गया था।
  • इसके अलावा यह पहला मौका था कि इस आयोजन को विदेश मंत्रालय (MEA) ने आयोजित किया।
  • अभी तक इसे प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय (Ministry of Overseas Indian Affairs-MOIA) द्वारा आयोजित किया जाता था।
  • लेकिन केंद्र सरकार ने 7 जनवरी, 2016 को इस मंत्रालय को विदेश मंत्रालय में विलय किए जाने की घोषणा की थी।
  • विदित हो कि वर्ष 2004 में इस मंत्रालय को स्थापित किया गया था।
  • वर्ष 2016 के इस प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्य कार्यक्रम विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संबोधन रहा जिसे दुनिया भर में स्थित भारतीय दूतावासों एवं मिशनों में वेबकास्ट (Webcast) किया गया।
  • इसके अलावा इस समारोह में ब्रिटेन की रोजगार मंत्री प्रीति पटेल ने भाग लिया।
  • 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में इसलिए चुना गया था क्योंकि वर्ष 1915 में इसी दिन भारत के प्रसिद्ध प्रवासी महात्मा गांधी अपना ऐतिहासिक दक्षिण अफ्रीकी प्रवास पूरा कर भारत लौटे थे।
  • वर्ष 2003 से प्रति वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mea.gov.in/Speeches-Statements-hi.htm?dtl/26262/Keynote+Address+by+External+Affairs+Minister+on+14th+Pravasi+Bharatiya+Divas+January+09+2016
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=128468%20
http://www.indembassy-tokyo.gov.in/whats_080116_1.html