प्रश्न – मार्च, 2025 में प्रतिष्ठित प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) लियू जियाकुन (b) अराता इसोजाकी
(c) देईबेदो फ्रांसिस केरे (d) ऐनी लैकेटॉन
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मार्च, 2025 में प्रतिष्ठित प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार चीन के लियू जियाकुन को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई
- इसे ‘वास्तुकला का नोबेल पुरस्कार’ भी कहा जाता है.
- इस पुरस्कार के तहत विजेता के 1 लाख यूएस डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
- यह पुरस्कार प्रतिवर्ष एक जीवित वास्तुकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए दिया जाता है।
- इस पुरस्कार को शिकागो के प्रित्जकर परिवार द्वारा वर्ष 1979 में हयात (Hyatt) फाउंडेशन द्वारा स्थापित किया गया था।
- भारत के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोशी वर्ष 2018 में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…