प्रिंसेस सिरिवन्नावारी थाईलैंड मास्टर्स, 2025

प्रश्न – 2 फरवरी, 2025 को संपन्न बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रिंसेस सिरिवन्नावारी थाईलैंड मास्टर्स, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. पुरुष एकल का खिताब जेसन टेह (सिंगापुर) ने जीता है।
2. महिला एकल का खिताब पोर्नपावी चोचुवोंग (थाईलैंड) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) और (2) (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 जनवरी, 2025 से 2 फरवरी, 2025 तक बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रिंसेस सिरिवन्नावारी थाईलैंड मास्टर्स, 2025 बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित हुआ।
  • यह BWF वर्ल्ड टूर, 2025 का टूर्नामेंट है।
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –
  • पुरुष एकल
  • विजेता– जेसन टेह (Jia Heng Jason TEH) (सिंगापुर)
  • उपविजेता– वांग झेंगक्सिंग (WANG Zheng Xing) (चीन)
  • महिला एकल
  • विजेता– पोर्नपावी चोचुवोंग (थाईलैंड)
  • उपविजेता- कोमांग अयु चह्या देवी (इंडोनेशिया)
  • पुरुष युगल
  • विजेता-जिन योंग और सियो सिउंग-जे(दोनों दक्षिण कोरिया)
  • उपविजेता-मुहम्मद शोहिबुल फ़िकरी और डैनियल मार्थिन (दोनों इंडोनेशिया)
  • महिला युगल
  • विजेता– लैनी त्रिया मायासारी और सिति फादिया सिल्वा रामाधांति (दोनों इंडोनेशिया)
  • उपविजेता-लक्षिका कनलाहा और फाताइमास मुएनवोंग (दोनों थाईलैंड)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता-डेचापोल पुआवरानुक्रोह और सुपिस्सारा पेवसम्प्रान (दोनों थाईलैंड)
  • उपविजेता-ड़ेजन फ़र्डिनान्स्याह और सिति फादिया सिल्वा रामाधांति (दोनों इंडोनेशिया)

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/5221/princess-sirivannavari-thailand-masters-2025/results/podium