प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन‚ 2020

‘Prarambh Startup India International Summit

प्रश्न-15-16 जनवरी‚ 2021 के मध्य प्रारंभ स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन‚ 2021 कहां संपन्न हुआ?
(a) मुंबई
(b) जयपुर
(c) नई दिल्ली
(d) लखनऊ
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 15-16 जनवरी‚ 2021 के मध्य ‘प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन‚ 2021 नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
  • सम्मेलन का आयोजन‚ वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DIPP) द्वारा किया गया।
  • सम्मेलन का प्रमुख फोकस ‘पहले पड़ोसी’ की नीति रहा।
  • केंद्रीय रेल‚ वाणिज्य और उद्योग-उपभोक्ता मामले‚ खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • यह सम्मेलन 16 जनवरी‚ 2016 प्रधानमंत्री द्वारा लांच की गई स्टार्टअप इंडिया पहल की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस सम्मेलन को संबोधित किया।
  • यह सम्मेलन प्रधामनंत्री द्वारा अगस्त‚ 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में की गई घोषणा से आगे का कदम है।
  • इसमें बिम्सटेक (BIMSTEC) के देश भी शामिल हैं।
  • 25 से अधिक देशों तथा 200 से अधिक वैश्विक वक्ताओं की भागीदारी के साथ स्टार्टअप इंडिया पहल लांच किए जाने के बाद से भारत सरकार द्वारा आयोजित यह सबसे बड़ा सम्मेलन था।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सामूहिक रूप से स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और मजबूत बनाने के लिए पूरे विश्व के देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1688799