प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में सुधार के लिए एडीबी (ADB) और भारत के मध्य समझौता

प्रश्नः भारत ने शहरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (primary health care) में सुधार के लिए निम्नलिखित में से किस वित्तीय संस्थान के साथ 300 मिलियन डॉलर का ऋण समझौता हस्ताक्षरित किया है ?
(a) विश्व बैंक
(b) राष्ट्रीय विकास बैंक
(c) एशियाई विकास बैंक
(d) ये सभी
उत्तर: (c)
संबंधित तथ्य :

  • नवंबर, 2021 में भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने 13 राज्यों के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच को मजबूत और इसे बेहतर बनाने के लिए 300 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किएl
  • इस समझौते से 256 मिलियन से अधिक शहरी निवासियों को लाभ होगा, जिनमें से 51 मिलियन स्लम क्षेत्रों से हैं।
  • यह कार्यक्रम 13 राज्यों के शहरी क्षेत्रों में लागू किया जाएगा जो इस प्रकार हैं : आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1774515