प्रश्न – प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव, 2025 के मास्टर्स वर्ग में खिताब किसने जीता है?
(a) विश्वनाथन आनंद (b) आर. प्रज्ञानानंद
(c) अरविंद चिदंबरम (d) विदित गुजराती
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 फ़रवरी, 2025 से 8 मार्च, 2025 तक प्राग, चेक गणराज्य में प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव, 2025 आयोजित हुआ।
- भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने मास्टर्स वर्ग का खिताब जीत लिया है।
- उन्होंने अंतिम दौर में तुर्की के एडिज गुरेल के खिलाफ ड्रा खेलने के बाद छह अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।
- नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी मास्टर्स वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे।
- मास्टर्स वर्ग में चीनी शतरंज ग्रैंडमास्टर वेई यी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- चैलेंजर्स वर्ग में शतरंज ग्रैंडमास्टर का खिताब उज़्बेकिस्तान के शतरंज ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक याकुब्बोएव ने जीता।
- डेनमार्क के शतरंज ग्रैंडमास्टर जोनास बुहल ब्जेरे चैलेंजर्स वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.chess.com/events/2025-prague-chess-festival-masters/results
https://www.chess.com/events/2025-prague-chess-festival-masters/results