प्रस्तावित सेवा उत्पादन सूचकांक

प्रश्न – प्रस्तावित सेवा उत्पादन सूचकांक के संबंध में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा तैयार करने का प्रस्ताव है।
(b) इसमें GST डेटा का उपयोग किया जाएगा।
(c) इसका आधार वर्ष 2011-12 रखा जाएगा।
(d) यह औपचारिक सेवा क्षेत्र के मासिक उत्पादन को ट्रैक करेगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अप्रैल, 2026 को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने अर्थव्यवस्था के औपचारिक क्षेत्र के लिए ‘सेवा उत्पादन सूचकांक’ (ISP) तैयार करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (GST) डेटा का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा है।
  • इसमें औपचारिक सेवा क्षेत्र में उच्च-आवृत्ति वाले मासिक उत्पादन पर नज़र रखने के लिए 2024-25 को आधार वर्ष के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
  • GST डेटा का उपयोग करते हुए, यह ‘औद्योगिक उत्पादन सूचकांक’ (IIP) के पूरक के तौर पर परिवहन, बैंकिंग और आतिथ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करता है।
  • प्रस्तावित सेवा उत्पादन सूचकांक’ (ISP) का उद्देश्य सेवा क्षेत्र की मासिक, रीयल-टाइम ट्रैकिंग प्रदान करके डेटा में मौजूद एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करना है
  • यह क्षेत्र भारत के ‘सकल मूल्य वर्धन’ (GVA) में 50% से अधिक का योगदान देता है।
  • यह सूचकांक एक “त्रि-स्रोत” (Tri-Source) मॉडल का उपयोग करेगा, जो बाज़ार सेवाओं के लिए मुख्य रूप से GST टर्नओवर डेटा पर, वित्त/बीमा के लिए प्रशासनिक रिकॉर्ड पर, और स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए ‘निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण’ (ASISSE) पर निर्भर रहेगा।
  • इसका लक्ष्य 2-अंकीय ‘राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण’ (NIC) स्तर पर सेवा क्षेत्र के लगभग 70% हिस्से को कवर करना है।
  • चूंकि GST डेटा मूल्य के रूप में उपलब्ध कराता है, इसलिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की योजना आयतन-आधारित वृद्धि का अनुमान लगाने के लिए ‘सेवा उत्पादक मूल्य सूचकांक’ (SPPIs) और ‘उपभोक्ता मूल्य सूचकांक’ (CPI) को अपस्फीतिकारक (deflators) के रूप में उपयोग करने की है।
  • तकनीकी सलाहकार समिति (TAC-ISP) ने परामर्श के बाद 2024-25 को आधार वर्ष बनाने की योजना के साथ, इस कार्यप्रणाली का एक दृष्टिकोण पत्र (approach paper) तैयार किया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/indicators/mospi-proposes-index-of-service-production-with-2024-25-as-base-year/articleshow/130556717.cms