प्रशियन ब्लू कैप्सूल

प्रश्न – अक्टूबर, 2025 में भारत ने सीज़ियम-137 संदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए प्रशियन ब्लू कैप्सूल की खेप किस देश को भेजी?
(a) जापान (b) इंडोनेशिया
(c) श्रीलंका (d) थाईलैंड
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 अक्टूबर, 2025 को भारत द्वारा सीज़ियम-137 संदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए इंडोनेशिया को महत्वपूर्ण प्रशियन ब्लू कैप्सूल की खेप भेजी गई।
  • यह कैप्सूल संभावित परमाणु या रेडियोलॉजिकल आपात स्थितियों, विशेष रूप से सीज़ियम-137 से संबंधित संदूषण, से निपटने में सहायक होगा।
  • इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक लौंग के खेत में रेडियोधर्मी आइसोटोप, सीज़ियम-137 के अंश मिले हैं, जिसके बाद देशव्यापी जाँच शुरू हो गई है।
  • यह जांच तब शुरू हुई जब अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इंडोनेशियाई मसालों और फ्रोजन झींगा में सीजियम-137 पाया, जिसके कारण उत्पाद वापस मंगाए गए और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
  • एफडीए ने पीटी नेचुरल जावा स्पाइस (इंडोनेशिया में एक मसाला प्रसंस्करण संयंत्र) की लौंग में और इससे पहले पीटी बहारी मकमुर सेजती द्वारा निर्यात किए गए झींगे में इस आइसोटोप की खोज की थी।
  • सीज़ियम-137 के लंबे समय तक संपर्क में रहने से, चाहे वह कम मात्रा में ही क्यों न हो, कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/world/asia/india-sends-anti-radiation-drugs-to-indonesia-after-cesium-137-contamination-scare20251015170603