प्रश्न- 8 मई 2020 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी राहत मित्र ऐप का लोकार्पण किया। राजस्व विभाग के राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा तैयार किया गया यह ऐप किसके सहयोग से विकसित किया गया है?
(a) आईआईटी कानपुर
(b) यूएनडीपी
(c) एनआईसी
(d) एमएनआईटी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य
- 8 मई 2020 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी राहत मित्र ऐप का लोकार्पण किया।
- राजस्व विभाग के राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा तैयार किया गया यह ऐप यूएनडीपी (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम) के सहयोग से विकसित किया गया है।
- इस ऐप की मदद से प्रवासी कामगारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- इस ऐप के माध्यम से प्रवासी मजदूरों से जुड़े हर आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।
- इस ऐप में आश्रय गृह में रह रहे लोगों की पूरी जानकारी रहेगी और साथ ही उन प्रवासी कामगारों का भी आंकड़ा रहेगा जो दूसरे राज्यों से आने के बाद अपने घरों में रह रहे हैं।
- ऐप में प्रवासियों से जुड़ी सामान्य जानकारियां जैसे कि नाम, शिक्षा, अस्थाई और स्थाई पता, बैंक अकाउंट की जानकारी, कोरोना से जुड़ी स्क्रीनिंग की स्थिति और अब तक किए गए कार्य का अनुभव सूचीबद्ध किया जाएगा।
- प्रवासी नागरिकों को दी गई सरकारी मदद जैसे कि राशन, किट इत्यादि की भी जानकारी इस ऐप में उपलब्ध होगी।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5eb531ef-2410-422e-8461-76e10af72573.pdf