प्रश्न – 10 दिसंबर ,2025 को प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन कहां किया गया ?
(a) उदयपुर (b) इंदौर
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 दिसंबर, 2025 को प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन जयपुर में किया गया
- इसमें देश -विदेश के अनिवासी राजस्थानी शामिल हुए
- इस कार्यक्रम के दौरान लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुए
- इस आयोजन में उद्योग, ऊर्जा, जल, खनन, शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर सत्रों का आयोजन हुआ ।
- इसमें राजस्थान में औद्योगिक और निवेश संभावनाएं तथा उभरते अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया ।
- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, अनेक केंद्रीय मंत्री और अन्य जन प्रतिनिधियों इस आयोजन में भाग लिया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…