प्रवासी भारतीय दिवस

प्रश्न-‘प्रवासी भारतीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 9 जनवरी
(b) 7 जनवरी
(c) 8 जनवरी
(d) 11 जनवरी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 जनवरी‚ 2021 को देश में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मनाया गया।
  • 16वें प्रवासी भारतीय दिवस की थीम-‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ (Contributing to Aatmanirbhar Bharat) है।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
  • 9 जनवरी‚ 1915 को ही महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे।
  • गौरतलब है कि प्रसिद्ध न्यायविद् डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी की अध्यक्षता में सितंबर‚ 2000 में गठित समिति द्वारा 9 जनवरी को इस दिवस को मनाने का सुझाव दिया था।
  • फलस्वरूप वर्ष 2003 से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.pbdindia.gov.in/en/about-us