प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन‚ 2021

Pravasi Bharatiya Samman Awards-2021

प्रश्न-9 जनवरी‚ 2021 को 16 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को आभासी प्रारूप में आयोजित किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस बार सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे।
(ii) इस सम्मेलन का मुख्य विषय-‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ था।
(iii) इस सम्मेलन के समापन सत्र में 30 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार दिया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/है?
कूट-

(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 जनवरी‚ 2021 को 16 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन‚ 2021 को आभासी प्रारूप में आयोजित किया गया।
  • यह सम्मेलन विदेश मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है तथा प्रवासी भारतीयों के मध्य संवाद स्थापित करने तथा जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’’ था।
  • इस बार सम्मेलन के मुख्य अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी थे।
  • 8 जनवरी‚ 2021 को युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को भी आभासी प्रारूप में आयोजित किया गया।
  • इसका विषय-“भारत और भारतीय डायस्पोरा के युवा अचीवर्स को एक साथ जोड़ना” था।
  • इस आयोजन की विशिष्ट अतिथि न्यूजीलैंड की सामुदायिक और स्वैच्छिक क्षेत्र मंत्री भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन रहीं।
  • इस सम्मेलन के समापन सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने 30 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किया।
  • पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं-
क्रमांकनामदेशक्षेत्र
1गैर सरकारी संगठन-शांतिपूर्ण भविष्य के लिए सांस्कृतिक विविधताआर्मीनियाभारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना
2डॉ. रजनी चंद्रा डी’मेलोअज़रबैजानमेडिसीन
3श्री बाबूराजन वावा कल्लुपरम्बिल गोपालनबहरीनसामुदायिक सेवा
4श्रीमती जमाल अहमदबोत्सवानाव्यापार
5श्री जानकीरमन रविकुमारकैमरूनभारत के साथ घनिष्ठ संबंध
6महामहिम श्री यूजीन रघुनाथकुराकाओ (नीदरलैंडस)सार्वजनिक सेवा
7श्री देबाशीष चौधरीचेक गणतंत्रकला और संस्कृति
8श्री मोहम्मद हुसैन हसन अली सरधारवालाइथियोपियाव्यापार
9साई प्रेमा फाउंडेशनफ़िजीसामुदायिक सेवा
10डॉ. बालासुब्रमण्यम रमानीजर्मनीशिक्षा
11श्री लाल लोकुमल चेलारामहांगकांगसामुदायिक सेवा
12डॉ (प्रो.) मुरलीधर मिर्यलाजापानविज्ञान प्रौद्योगिकी
13श्री राजीब शॉजापानशिक्षा
14श्री सलिल पाणिग्रहीमालदीवपर्यटन
15डॉ. रवि प्रकाश सिंहमेक्सिकोविज्ञान प्रौद्योगिकी
16माननीय सुश्री प्रियंका राधाकृष्णनन्यूजीलैंडसार्वजनिक सेवा
17भारतीय सांस्कृतिक संघ (आईसीए)नाइजीरियासामुदायिक सेवा
18डॉ. मोहन थॉमस लजारस पाकालोमट्टोमकतरमेडिसीन
19श्री जीन रेजिस रामसामीरीयूनियन (फ्रांस)मीडिया और सामुदायिक सेवा
20श्री सिद्देक अहमदसऊदी अरबव्यापार
21डॉ. अनिल कुमार छोटालाल मिथानीसूडानमेडिसीन
22महामहिम श्री चंद्रिकाप्रसाद संतोखीसूरीनामसार्वजनिक सेवा
23डॉ. शची गुरुमायूँस्विट्‌ज़रलैंडजैव तकनीक कृषि विज्ञान
24श्री वशदेव टीकमदास पुरसवानीथाईलैंडव्यापार
25श्री रेशम सिंह संधूयूकेसार्वजनिक सेवा
26श्री अरविंद फुकनअमेरिकापर्यावरण प्रौद्योगिकी
27सुश्री नीलू गुप्ताअमेरिकाभारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना
28फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई, एनजे और सीटीअमेरिकासामुदायिक सेवा
29डॉ. सुधाकर जोनलगड्डाअमेरिकामेडिसीन
30डॉ. मुकेश अघीअमेरिका / सिंगापुरव्यापार

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33381/Pravasi+Bharatiya+Samman+Awards2021

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1686874