प्रश्न-मिसाइल ‘प्रलय से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 23 दिसंबर‚ 2021 को इस मिसाइल का ओडिशा तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से दूसरा सफल परीक्षण किया गया।
(ii) यह स्वदेश विकसित नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
(iii) इस मिसाइल की मारक क्षमता 150-500 किमी. है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
कूट-
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 23 दिसंबर‚ 2021 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने मिसाइल ‘प्रलय’ का दूसरा सफल परीक्षण किया।
- इसका पहला सफल परीक्षण 22 दिसंबर‚ 2021 का हुआ था।
- इसका परीक्षण ओडिशा तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।
- यह स्वदेश विकसित नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
- इस मिसाइल की मारक क्षमता 150-500 किमी. है।
- मिसाइल ने वांछित अर्ध बैलिस्टि प्रक्षेपवक्र का अनुसरण किया और इसने नियंत्रण‚ मार्गदर्शन तथा मिशन एलगेरिद्म को प्रमाणित करते हुए पूर्ण सटीकता के साथ निर्दिष्ट लक्ष्य को हासिल किया।
- परीक्षण के समय सभी उप-प्रणालियों ने संतोष जनक प्रदर्शन किया।
- यह मिसाइल ठोस प्रॉपेलेंट रॉकेट मोटर और कई नई तकनीकों से संचालित होती है।
- इसे मोबाइल लॉन्चर से लांच किया जा सकता है।
- प्रलय मिसाइल गाइडेंस प्रणाली में अत्याधुनिक नेविगेशन और एकीकृत एवियोनिक्स प्रणाली शामिल हैं।
- आधुनिक तकनीकों से लैस इस मिसाइल को डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…