प्रश्न – 26 सितंबर, 2025 को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में उद्घाटित “प्रयास” एकीकृत न्यूरो-पुनर्वास केंद्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) “प्रयास” का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया।
(b) यह केंद्र 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर उद्घाटित हुआ।
(c) “प्रयास” में केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग नहीं किया जाएगा।
(d) यह विशेष रूप से न्यूरोलॉजिकल एवं विकासात्मक विकारों से ग्रसित बच्चों की देखभाल हेतु डिज़ाइन किया गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 सितंबर, 2025 को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में एक एकीकृत न्यूरो-पुनर्वास केंद्र “प्रयास” का अनावरण किया।
- यह केंद्र 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर उद्घाटित हुआ।
- “प्रयास” को देश का पहला बहु-विषयी केंद्र माना जा रहा है, जिसमें एक ही छत के नीचे आयुर्वेद,फिजियोथेरेपी,योग,स्पीच थेरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी और आधुनिक पीडियाट्रिक चिकित्सा उपलब्ध होगी।
- यह खासतौर पर न्यूरोलॉजिकल और विकासात्मक विकारों से ग्रसित बच्चों की देखभाल हेतु डिज़ाइन किया गया।
- इसका प्रमुख उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल एवं विकासात्मक चुनौतियों से जूझ रहे बच्चों को समग्र, रोगी-केंद्रित और करुणामय देखभाल प्रदान करना है।
- “प्रयास” आयुर्वेद, योग और आधुनिक विज्ञानों को मिलाकर साक्ष्य-आधारित समाधान तैयार करेगा और पीडियाट्रिक न्यूरोकेयर में नए मानक स्थापित करेगा।
- यह पहल न केवल बच्चों को समग्र देखभाल उपलब्ध कराएगी बल्कि अनुसंधान और प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी आयुष आधारित नवाचारों को आगे बढ़ाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2171654