‘प्रमुख भारतीय फसलों के जल उत्पादकता मान-चित्रण पर नाबार्ड प्रकाशन का विमोचन

Nabard Publication on Water Productivity Mapping of Major Indian Crops

प्रश्न-पुस्तक ‘प्रमुख भारतीय फसलों के जल उत्पादकता का मान-चित्रण किस कृषि अर्थशास्त्री के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किए गए 10 महत्वपूर्ण फसलों के अध्ययन पर आधारित है?
(a) डॉ. विवेक शांडिल्य
(b) डॉ. अमरेंद्र सिंह
(c) डॉ. अशोक गुलाटी
(d) डॉ. एम.एस. पुंडीर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 जून को केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण, जहाजरानी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नई दिल्ली में पुस्तक ‘प्रमुख भारतीय फसलों का जल उत्पादकता मान-चित्रण’ का विमोचन किया गया।
  • यह पुस्तक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रकाशित की गई है।
  • यह पुस्तक कृषि अर्थशास्त्री डॉ. अशोक गुलाटी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा किए गए 10 महत्वपूर्ण फसलों के अध्ययन पर आधारित है।
  • 10 महत्वपूर्ण शामिल फसलें हैं- चावल, गेंहू, मक्का, दालें, तिलहन, गन्ना, कपास और आलू, इत्यादि।
  • पुस्तक में सिंचाई हेतु जल की समस्या के दृष्टिगत निम्नलिखित सुझाव दिए गए हैं-फसल पैटर्न को फिर से संगठित करना, नहर सिंचाई प्रणाली में सिंचाई आपूर्ति को सीमित करना, सूक्ष्म-सिंचाई को बेहतर बनाना एवं जल संचयन में निवेश करना तथा जल उपयोगकर्ता संघ एवं किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से कृत्रिम पुनर्भरण करना तथा सहभागिता सिंचाई प्रबंधन को बढ़ावा देना।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179963