प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (Management Effectiveness Evaluation – MEE), 2020–25

प्रश्न – प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (Management Effectiveness Evaluation – MEE) 2020–25 में किस राष्ट्रीय उद्यान ने देश में सबसे अधिक स्कोर प्राप्त किया?
(a) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(b) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
(c) डाचीगम और ईराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान
(d) गिरी वन्यजीव अभयारण्य
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा “प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (Management Effectiveness Evaluation – MEE) 2020–25” के तहत देश के 438 संरक्षित क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया।
  • इस मूल्यांकन में केरल के मुन्नार स्थित ईराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और जम्मू-कश्मीर के डाचीगम राष्ट्रीय उद्यान ने 92.97% स्कोर के साथ देश का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यान बनने का गौरव प्राप्त किया है।
  • मथिकेट्टन शोला राष्ट्रीय उद्यान और चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य ने शीर्ष दस संरक्षित क्षेत्रों में क्रमशः पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया।
  • प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन ( MEE) आईयूसीएन और संरक्षित क्षेत्रों पर विश्व आयोग (डब्ल्यूसीपीए) द्वारा तय 32 वैश्विक मापदंडों के आधार पर किया गया, जिनमें संरक्षण, योजना, संसाधन, प्रबंधन, परिणाम आदि शामिल हैं।
  • राज्यों की रैंकिंग में केरल (समग्र स्कोर- 76.22%)शीर्ष पर रहा जो ‘बहुत अच्छा’ रेटिंग पाने वाला देश का एकमात्र राज्य बना।
  • राज्यों की रैंकिंग में कर्नाटक (समग्र स्कोर-74.24%) दूसरे ,पंजाब (समग्र स्कोर- 71.74%) तीसरे और हिमाचल प्रदेश (समग्र स्कोर- 71.36%) चौथे स्थान पर हैं।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ (समग्र स्कोर- 85.16%) शीर्ष पर रहा।
  • हालांकि, लद्दाख को सबसे कम प्रदर्शन रेटिंग (समग्र स्कोर- 34.9%) मिली, जो “खराब” श्रेणी में आती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://affairscloud.com/union-minister-bhupendra-yadav-releases-mee-report-2020-25-for-438-protected-areas-kerala-and-chandigarh-top/