प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022

प्रश्न-24 जनवरी‚ 2022 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार‚ 2022 प्रदान किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष देशभर के 29 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(ii) इसके तहत प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जाते हैं।
(iii) सरकार नवाचार‚ सामाजिक सेवा‚ शैक्षिक‚ खेल‚ कला और संस्कृतितथा वीरता श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्रदान करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी‚ 2022 को देशभर में 29 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार नवाचार‚ शिक्षा‚ खेल‚ कला एवं संस्कृति‚ समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित करती हैं।
  • इन पुरस्कार विजेताओं में 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 15 लड़के और 14 लड़कियां हैं।
  • जिसमें नवाचार क्षेत्र में 7, सामाजिक सेवाक्षेत्र में 4, शैक्षिक क्षेत्र में 1 खेल क्षेत्र में 8, कला और संस्कृति के क्षेत्र में 6 तथा वीरता के क्षेत्र में 3 बच्चों को सम्मानित किया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह के दौरान राष्ट्रीय ब्लॉकचेन परियोजना के तहत आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित ब्लॉकचेन संचालित तकनीक का इस्तेमाल कर वर्ष 2021 तथा वर्ष 2022 के विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए।
  • पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लॉक चेन टेव्नâोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।
  • विजेताओं को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार‚ 2022 के विजेता इस प्रकार हैं-
क्रम संख्यानाम श्रेणी                       राज्य
1.गौरी माहेश्वरीकला और संस्कृति          राजस्थान
2.रेमना इवेट परेराकला और संस्कृति           कर्नाटक
3.देवी प्रसादकला और संस्कृति            केरल
4.सैय्यद फतीन अहमदकला और संस्कृति           कर्नाटक
5.दौलास लम्बामयुमकला और संस्कृति            मणिपुर
6.धृतिष्मान चक्रवर्तीकला और संस्कृति            असम
7.गुरुगु हिमाप्रियाबहादुरी                   आंध्र प्रदेश
8.शिवांगी कालेबहादुरी                    महाराष्ट्र
9.धीरज कुमारबहादुरी                     बिहार
10.शिवम रावतनवाचार                    उत्तराखंड
11.वैशालिनी एन सीनवाचार                   तमिलनाडु
12.जुई अभिजीत केस्करनवाचार                    महाराष्ट्र
13.पुहाबी चक्रवर्तीनवाचार                     त्रिपुरा
14.अस्वथा बिजूनवाचार                  तमिलनाडु
15.बनिता दासनवाचार                   ओडिशा
16.तनिष सेठीनवाचार                   हरियाणा
17.अवि शर्माशैक्षिक                  मध्य प्रदेश
18.मीधांश कुमार गुप्तासमाजसेवा                 पंजाब
19.अभिनव कुमार चौधरीसमाजसेवा               उत्तर प्रदेश
20.पल साक्षीसमाजसेवा                 बिहार
21.आकर्ष कौशलसमाजसेवा                 हरियाणा
22.आरुषि कोतवालखेल                 जम्मू एवं कश्मीर
23.श्रिया लोहियाखेल                  हिमाचल प्रदेश
24.तेलुकुंता विराट चंद्रखेल                     तेलंगाना
25.चंधारी सिंह चौधरीखेल                   उत्तर प्रदेश
26.जिया रायखेल                     उत्तर प्रदेश
27.स्वयम पाटीलखेल                      महाराष्ट्र
28.तारुशी गौरखेल                     चंडीगढ़
29.अन्वी विजय जंजारुकियाखेल                      गुजरात

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.abplive.com/news/india/happy-republic-day-2022-rashtriya-bal-puraskar-2022-check-full-list-of-29-children-awardees-interaction-with-pm-modi-1508637