प्रश्न-मुंद्रा एलएनजी टर्मिनल के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका उद्घाटन प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर, 2018 को किया।
(b) यह टर्मिनल जीएसपीसी एलएनजी लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।
(c) इस टर्मिनल की क्षमता 5 मीट्रिक टन (प्रतिवर्ष) हैं।
(d) यह गुजरात में स्थापित चौथा एलएनजी टर्मिनल है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 30 सितंबर, 2018 को प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में महात्मा गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किया।
- यह संग्रहालय अल्फ्रेड हाईस्कूल में निर्मित किया गया है।
- इस स्कूल में महात्मा गांधी ने हायर सेकेंडरी तक अध्ययन किया था।
- इसी दिन प्रधानमंत्री ने आनंद (गुजरात) में अमूल के अत्याध्ुानिक चॉकलेट संयंत्र और आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण सुविधा केंद्रों का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री ने अंजार (कच्छ) में एलएनजी टर्मिनल और पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- इस परियोजनाओं में अंजार-मुद्रा पाइलाइन परियोजना, मुद्रा एलएनजी टर्मिनल और पालनपुर-पाली-बाड़मेर पाइपलाइन परियोजना शामिल है।
- अंजार-मुद्रा पाइपलाइन परियोजनान्तर्गत गुजरात राज्य पेट्रोमेट लिमिटेड द्वारा मुंद्रा बंदरगाह और अंजार के बीच पाइप लाइन बिछाई गई है।
- इस पाइप लाइन की लंबाई 67 किमी. है।
- मुद्रा एलएनजी टर्मिनल जीएसपीसी एलएनजी लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।
- इस टर्मिनल की क्षमता 5 मीट्रिक टन (प्रतिवर्ष) है।
- जीएसपीसी एलएनजी और गुजरात पेट्रोनेट लिमिटेड की सबसे लंबी अंतरराज्यीय गैस ट्रांसमिशन लाइन है।
- दाहेज और हजीरा के बाद मुंद्रा एलएनर्जी टर्मिनल गुजरात में स्थापित तीसरा टर्मिनल है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक