प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1 10 -11 जुलाई 2026 के मध्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- यह 40 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है.
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 -11 जुलाई, 2026 के मध्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- यह 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा थी
- यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.
- भारत और न्यूज़ीलैंड के लंबे समय से चल रहे मैत्री संबंधों, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के गहरे आपसी संबंध और भारत-प्रशांत में साझा हितों को मान्यता देते हुए, दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया।
- अगले चार सालों के लिए संयुक्त कार्रवाई के मार्गदर्शक रूपरेखा के रूप में उन्होंने ‘भारत-न्यूज़ीलैंड रणनीतिक साझेदारी: 2030 का रोडमैप’ को अनुमोदित किया।
- दोनों प्रधानमंत्रियों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया, जिसमें 2025 के भारत-न्यूज़ीलैंड रक्षा सहयोग समझौते का कार्यान्वयन भी शामिल है।
- वर्ष 2025 में संयुक्त टास्क फोर्स 150 (सीटीएफ -150) के तहत सहयोग का भी उल्लेख किया, जिसमें न्यूजीलैंड कमांडर और भारत उप कमांडर के रूप में, मादक पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और मध्य पूर्व और पश्चिमी भारतीय महासागर में अवैध समुद्री गतिविधियों को रोकने के प्रयासों का समर्थन कर रहा था।
- उन्होंने 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं के क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार को 7 बिलियन न्यूज़ीलैण्ड डॉलर या लगभग ₹35,000 करोड़ तक दोगुना करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई।
- दोनों प्रधानमंत्रियों ने संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के पूरा होने और हस्ताक्षर होने का स्वागत किया।
- प्रधानमंत्रियों ने यह भी उल्लेख किया कि न्यूज़ीलैंड व्यापार, कृषि, कौशल, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, खेल और अन्य क्षेत्रों में सहयोग के जरिये 2047 तक भारत के विकसित भारत के लक्ष्य का समर्थन कर सकता है।
- प्रधानमंत्रियों ने 2026 में खेल के माध्यम से 100 साल की एकता का जश्न मनाने का स्वागत किया।
- उन्होंने भारत-न्यूज़ीलैंड संयुक्त खेल कार्य योजना का भी स्वागत किया, जो द्विपक्षीय खेल संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यावहारिक ढांचा प्रदान करती है, जिसमें उच्च प्रदर्शन खेल, कोचिंग, खेल विज्ञान, सहभागिता, खेल व्यवसाय और राष्ट्रीय खेल संगठनों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।
- प्रधानमंत्रियों ने भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सांस्कृतिक सहयोग को निरंतर गहरा करने का स्वागत किया, जिसमें पारंपरिक औषधि पर सहयोग, सांस्कृतिक सहयोग पर व्यवस्था की शुरुआत, और राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर, लोथल, भारत और न्यूज़ीलैंड समुद्री संग्रहालय के बीच समझौता ज्ञापन शामिल हैं।
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए प्रमुख समझौता ज्ञापन इस प्रकार है-
1.भारत के रक्षा मंत्रालय और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच समुद्री सहयोग पर समझौता ज्ञापन
2.भारत और न्यूजीलैंड के बीच जलविज्ञान और समुद्री मानचित्रकला के मामलों में सहयोग से संबंधित कार्यान्वयन समझौता
3.भारतीय नौसेना और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच पारस्परिक रसद सहायता प्रदान करने संबंधी व्यवस्था
4.भारत और न्यूजीलैंड के बीच आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की स्थापना संबंधी समझौता
5.भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (नेमा) के बीच सहयोग ज्ञापन
6.भारत के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी उद्योग मंत्रालय और न्यूजीलैंड के प्राथमिक उद्योग मंत्रालय के बीच पशुपालन और डेयरी उद्योग के क्षेत्र में सहयोग ज्ञापन।
7.भारत के पर्यटन मंत्रालय और न्यूजीलैंड के व्यापार, नवाचार और रोजगार मंत्रालय के बीच पर्यटन क्षेत्र में समझौता ज्ञापन
8.खेल पर भारत-न्यूजीलैंड की संयुक्त कार्य योजना
9.राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी), लोथल, गुजरात के विकास के लिए एनएमएचसी और न्यूजीलैंड समुद्री संग्रहालय के बीच समझौता ज्ञापन
10.भारत के संस्कृति मंत्रालय और न्यूजीलैंड के संस्कृति एवं विरासत मंत्रालय के बीच सांस्कृतिक सहयोग पर समझौता
- गोवा स्थित राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागरीय अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) और न्यूजीलैंड के कैंटरबरी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार है –
1.भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी और 2030 तक की रूपरेखा
2.2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर या 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाना।
3.समुद्री सुरक्षा संवाद स्थापित करना
4.न्यूजीलैंड ने हिंद प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) के तहत समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता स्तंभ के रूप में नामित किया है।
5.न्यूजीलैंड वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल हो रहा है
6.कीवी फल कार्य योजना का शुभारंभ और नागालैंड तथा उत्तराखंड में कीवी फल के लिए 2 उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना - कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम-के) और न्यूजीलैंड के मैसी विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/bilateral-documents?dtl/41445
https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/list-of-outcomes-official-visit-of-pm-to-new-zealand/?utm