प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंडस की आधिकारिक यात्रा

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 16-17 मई, 2026 के मध्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंडस की आधिकारिक यात्रा पर रहे
  2. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीदरलैंड्स में लीडेन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र भेंट किए।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 16-17 मई, 2026 के मध्य नीदरलैंडस के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीदरलैंडस की आधिकारिक यात्रा पर रहे
  • यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंडस की दूसरी यात्रा थी।
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री रॉब जेटन और प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की
  • दोनों नेताओं ने भारत और नीदरलैंड के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • इस संदर्भ में, उन्होंने एक रणनीतिक साझेदारी रोडमैप को अपनाने का स्वागत किया
  • जिसके तहत दोनों पक्ष राजनीतिक, व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष, एआई और क्वांटम सिस्टम सहित महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, विज्ञान एवं नवाचार, स्थिरता, स्वास्थ्य, सतत् कृषि एवं खाद्य प्रणालियों, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं ऊर्जा संक्रमण, सतत् परिवहन, समुद्री विकास, शिक्षा, संस्कृति एवं दोनों देशों की जनता के बीच संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में नियमित और सुनियोजित सहयोग के ज़रिए कार्य करने पर सहमत हुए।
  • दोनों पक्षों ने नीति नियोजन के क्षेत्र में आदान-प्रदान की संभावनाओं का पता लगाने पर भी सहमति जताई।
  • दोनों नेताओं ने इस संबंध में दिसंबर 2025 में विभिन्न प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, जैसे रक्षा, सेमीकंडक्टर और संबंधित उभरती प्रौद्योगिकियों, डिजिटल और साइबरस्पेस में सहयोग बढ़ाने, दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों में सहयोग, संयुक्त व्यापार और निवेश समिति की स्थापना, साथ ही लोथल और एम्स्टर्डम के समुद्री संग्रहालयों के बीच सहयोग पर हुए समझौतों का स्वागत किया।
  • इस यात्रा के दौरान ,नरेंद्र मोदी को नीदरलैंड्स में लीडेन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र भेंट किए।
  • इन अमूल्य कलाकृतियों की वापसी दोनों देशों की सांस्कृतिक सहयोग और विरासत बहाली के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर है।
  • लीडेन ताम्रपत्र के नाम से प्रसिद्ध ये शाही दस्तावेज एक शताब्दी से अधिक समय से विश्वविद्यालय के एशियाई पुस्तकालय में संरक्षित थे।
  • इस संग्रह में 21 बड़े और तीन छोटे ताम्रपत्र शामिल हैं।
  • यह चोल राजा राजेंद्र चोल प्रथम की मुहर लगी एक कांस्य अंगूठी से बंधे हैं।
  • पाँच प्लेटों पर संस्कृत में शिलालेख हैं, जबकि सोलह प्लेटों पर तमिल में शिलालेख हैं।
  • कुलुत्तुंगा चोल प्रथम की मुहर लगी प्लेटों के एक अन्य समूह में भी तमिल शिलालेख हैं।
  • इनमें इसके प्रशासन, कराधान, भूमि सुधार, सिंचाई प्रणालियों और व्यापारिक प्रथाओं का विस्तृत विवरण है।
  • इन शिलालेखों से राजवंश की धार्मिक सद्भावता का भी पता चलता है।
  • इनमें दक्षिण-पूर्व एशिया के श्रीविजया शासकों द्वारा स्थापित बौद्ध विहार के लिए अनाइमंगलम गाँव के अनुदान का उल्लेख है।
  • इस यात्रा के दौरान , हस्ताक्षरित दस्तावेज / समझौते इस प्रकार है-
    1.भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप [2026-2030]
  1. चोल राजवंश के ताम्रपत्रों की वापसी
  2. भारत गणराज्य की सरकार और नीदरलैंड सरकार के बीच के बीच आवाजाही और प्रवासन पर समझौता ज्ञापन
  3. धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को सहयोग प्रदान करने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल के बीच समझौता ज्ञापन
  4. भारत के खान मंत्रालय और नीदरलैंडस के विदेश मंत्रालय के बीच क्रिटिकल मिनरल्स पर समझौता ज्ञापन
  5. गुजरात की कल्पसर परियोजना के संबंध में तकनीकी सहयोग के लिए भारत के जल शक्ति मंत्रालय और नीदरलैंड के मिनिस्ट्री ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड वॉटर मैनेजमेंट के बीच आशय पत्र
  6. हरित हाइड्रोजन सहयोग के विकास पर भारत-नीदरलैंडस रोडमैप
  7. नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग पर नवीनीकृत समझौता ज्ञापन के तहत एक संयुक्त कार्य समूह की स्थापना
  8. ऊर्जा क्षेत्र और ऊर्जा रूपांतरण की परियोजनाओं पर सहयोग हेतु नीति आयोग और नीदरलैंड के बीच संयुक्त आशय वक्तव्य
  9. पश्चिम त्रिपुरा में फूलों (फ्लोरीकल्चर) के लिए इंडो-डच उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना
  10. पशुपालन उत्कृष्टता केंद्र (सीईएएच), बेंगलुरु में डेयरी प्रशिक्षण पर इंडो-डच उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना
  11. पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा नीदरलैंड के मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर, फिशरीज, फूड सिक्योरिटी एंड नेचर के बीच संयुक्त घोषणा पत्र
  12. स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआई), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड द एनवायरनमेंट (आरआईवीएम), नीदरलैंड के बीच आशय पत्र
  13. सीमा शुल्क मामलों में पारस्परिक प्रशासनिक सहायता पर भारत सरकार और नीदरलैंड की सरकार के बीच समझौता
  14. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भारत सरकार और नीदरलैंड सरकार के बीच समझौता ज्ञापन
  15. नालंदा विश्वविद्यालय, भारत और ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय, नीदरलैंड के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन
  16. लेडेन यूनिवर्सिटी लाइब्रेरीज़ और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के बीच समझौता ज्ञापन

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/india-netherlands-joint-statement-on-the-visit-of-pm-of-india-to-netherlands/?comment=disable

https://www.newsonair.gov.in/pm-modi-to-reach-netherlands-tonight-he-visit-expected-to-shape-broader-india-eu-relations