प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रश्न – अप्रैल, 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. 11 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 

2. प्रधानमंत्री ने बनारस के विशिष्ट उत्पादों जैसे तबला, पेंटिंग, ठंडाई, तिरंगा बर्फी आदि को भौगोलिक संकेत (GI) प्रमाणपत्र प्रदान किए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (i)       (b) केवल (ii)

(c) (i) एवं (ii)      (d) उपर्युक्त सभी

उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 
  • प्रधानमंत्री ने वाराणसी में सड़क अवसंरचना की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 
  • इनमें वाराणसी रिंग रोड से सारनाथ के बीच एक सड़क पुल, भिखारपुर और मंडुवाडीह चौराहों पर फ्लाईओवर तथा वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एनएच-31 पर एक राजमार्ग अंडरपास सुरंग (980 करोड़ रुपये से अधिक की लागत)  शामिल है। 
  • प्रधानमंत्री ने वाराणसी संभाग के जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जिलों में 1,045 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के दो 400 केवी और एक 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन और संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने चौकाघाट, वाराणसी में 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन, गाजीपुर में 132 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशन और 775 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वाराणसी शहर की बिजली वितरण प्रणाली के विस्तार की आधारशिला भी रखी।
  • उन्होंने ने पिंडरा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरकी गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल सरकारी कॉलेज, 356 ग्रामीण पुस्तकालय और 100 आंगनवाड़ी केंद्रों सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 
  • उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 77 प्राथमिक विद्यालय भवनों के जीर्णोद्धार और वाराणसी के चोलापुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए एक नए भवन के निर्माण की आधारशिला भी रखी। 
  • शहर में खेल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री ने उदय प्रताप कॉलेज में फ्लडलाइट्स और दर्शक दीर्घा के साथ सिंथेटिक हॉकी टर्फ और शिवपुर में एक मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी।
  •  प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर स्थित सामने घाट और शास्त्री घाट के पुनर्विकास का उद्घाटन किया। 
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं की शुरुआत की गई जिनकी लागत 345 करोड़रुपये से अधिक है।
  •  प्रधानमंत्री ने कारीगरों के लिए एमएसएमई यूनिटी मॉल की आधारशिला रखी।
  • इसके अलावा, मोहनसराय में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत अधोसंरचना कार्य, भेलूपुर जल शोधन केंद्र पर 1 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र, 40 ग्राम पंचायतों में – सामुदायिक हॉल तथा विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण की परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई।
  • प्रधानमंत्री ने बनारस के विशिष्ट उत्पादों जैसे तबला, पेंटिंग, ठंडाई, तिरंगा बर्फी आदि को भौगोलिक संकेत (GI) प्रमाणपत्र प्रदान किए।
  • साथ ही बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं को ₹105 करोड़ से अधिक का बोनस सीधे ट्रांसफर किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-lays-foundation-stone-inaugurates-development-works-worth-over-rs-3880-crore-in-varanasi-uttar-pradesh

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2120622

https://www.thehindu.com/news/national/uttar-pradesh/pm-modi-to-visit-varanasi-on-april-11-to-inaugurate-development-projects-worth-3884-crore/article69434057.ece