प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

प्रश्न – 7 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव के सिलवासा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनकी कुल लागत कितनी राशि से अधिक है?
(a) 1500 करोड़ रुपये (b) 2000 करोड़ रुपये
(c) 2580 करोड़ रुपये (d) 3000 करोड़ रुपये
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव के सिलवासा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनकी कुल लागत 2580 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • इनमें विभिन्न ग्रामीण सड़कें और अन्य सड़क अवसंरचना, स्कूल, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, पंचायत और प्रशासनिक भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, जलापूर्ति और सीवेज अवसंरचना आदि शामिल हैं।
  • इस अवसर पर उन्होंने सिलवासा में ‘नमो अस्पताल’ का भी उद्घाटन किया,जो 450 बिस्तरों वाला आधुनिक चिकित्सा सुविधा केंद्र है।
  • 460 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अस्पताल केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के लोगों, विशेष रूप से आदिवासी समुदायों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।
  • गिर आदर्श आजीविका योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और दिव्यांगजन से संबंधित महिलाओं को छोटे डेयरी फार्म स्थापित करने में मदद करेगी, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में बदलाव आएगा।
  • सिल्‍वन दीदी योजना का उद्देश्य महिला फेरीवालों (स्ट्रीट वेंडर्स) को सशक्त बनाना है।
  • इसके तहत उन्हें सुव्यवस्थित और सुंदर गाड़ियाँ प्रदान की जाएंगी।
  • यह योजना पीएम स्वनिधि योजना के सह-वित्तीयन से संचालित की जाएगी, जिससे इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2109215

https://ddnews.gov.in/en/pm-modi-inaugurates-development-projects-worth-over-%E2%82%B92580-crore-in-silvassa