प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में विभिन्‍न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रश्न – 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास और उद्घाटन किए गए विकास कार्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 9.7 करोड़ किसानों को हस्तांतरित की।
(b) प्रधानमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र में MRI मशीन और कैंसर रेडियोथेरेपी यूनिट का उद्घाटन किया।
(c) प्रधानमंत्री ने वाराणसी-भदोही सड़क मार्ग और छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग के उन्‍नयन का शिलान्यास किया।
(d) प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का उद्घाटन किया।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी की।
  • 20वीं किस्त के रूप में देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
  • इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है।
  • प्रधानमंत्री ने वाराणसी की सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, इनमें वाराणसी-भदोही मार्ग और छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग का उन्‍नयन शामिल है।
  • हरदत्तपुर रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने स्मार्ट वितरण परियोजना के तहत विभिन्‍न कार्यों और 880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने की आधारशिला रखी।
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ने नदी तट पर स्थित आठ कच्चे घाटों के पुनर्विकास, कालिका धाम में विकास कार्यों, शिवपुर स्थित रंगीलदास कुटिया में तालाब और घाट के सौंदर्यीकरण, तथा दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार एवं जल शोधन कार्यों का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य, कई स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली करखियांव के विकास, सारनाथ, ऋषि मांडवी और रामनगर अंचलों में नगर सुविधा केंद्रों, लमही में मुंशी प्रेमचंद के पैतृक घर के पुनर्विकास और संग्रहालय के उन्‍नयन आदि का शिलान्यास किया।
  • उन्होंने कंचनपुर में शहरी मियावाकी वन के विकास और शहीद उद्यान तथा 21 अन्य पार्कों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण की भी आधारशिला रखी।
  • प्रधानमंत्री ने रामकुंड, मंदाकिनी, शंकुलधारा आदि सहित विभिन्‍न कुंडों पर जल शोधन एवं रखरखाव कार्यों की आधारशिला रखी और चार तैरते पूजन मंचों की स्थापना भी की।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी उद्घाटन किया।
  • नगर निगम सीमा के भीतर 53 स्कूल भवनों के उन्‍नयन का उद्घाटन किया।
  • महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी और सीटी स्कैन सुविधाओं सहित उन्‍नत चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने एक होम्योपैथिक कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला भी रखी।
  • इसके अलावा, उन्होंने एक पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और उससे जुड़े श्वान देखभाल केंद्र का भी उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम में सिंथेटिक हॉकी टर्फ का उद्घाटन किया।
  • प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) रामनगर में 300 लोगों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) बैरक की आधारशिला रखी।
  • काशी संसद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्‍न आयोजनों और प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण पोर्टल का भी उद्घाटन किया, जिनमें स्केचिंग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, ज्ञान प्रतियोगिता और रोज़गार मेला शामिल हैं।
  • प्रधानमंत्री ने विभिन्‍न दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को 7,400 से अधिक सहायक उपकरण भी वितरित किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2150952

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-lays-foundation-stone-inaugurates-development-works-worth-around-rs-2200-crore-in-varanasi-uttar-pradesh