प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्‌घाटन और शिलान्यास   

प्रश्न-23 दिसंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनास डेयरी संकुल की आधारशिला कहां रखी?
(a) वाराणसी
(b) लखनऊ
(c) आगरा
(d) मथुरा
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क कारखियां‚ वाराणसी में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखी।
  • 30 एकड़ भूमि में विस्तारित इस डेयरी की निर्माण लागत राशि लगभग 475 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • इसमें प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की सुविधा होगी।
  • साथ ही प्रधानमंत्री ने बनास डेयरी से जुड़े 1.7 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में लगभग 35 करोड़ रुपये का बोनस डिजिटल रूप से अंतरित किया।
  • प्रधानमंत्री ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ संयंत्र‚ रामनगर‚ वाराणसी के लिए बायोगैस आधारित विद्युत उत्पादन संयंत्र की आधारशिला भी रखी।
  • उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की मदद से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा विकसित एक पोर्टल और लोगों लांच किया‚ जो दुग्ध उत्पादों की अनुपालन मूल्यांकन योजना को समर्पित है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1784564