प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रश्न – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 सितंबर, 2025 को इंफाल (मणिपुर) में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) मंत्रीपुखरी में सिविल सचिवालय, आईटी एसईजेड भवन और नया पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन किया गया।
(b) दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन का लोकार्पण किया गया।
(c) महिलाओं के लिए इमा मार्केट का निर्माण केवल इम्फाल जिले में किया गया।
(d) मणिपुर शहरी सड़क परियोजना में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
  • इनमें मंत्रीपुखरी में सिविल सचिवालय; मंत्रीपुखरी में आईटी एसईजेड भवन और नया पुलिस मुख्यालय; दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन; और चार जिलों में महिलाओं के लिए अद्वितीय इमा मार्केट शामिल हैं।
  • आज शुरू की गई परियोजनाओं में से दो विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, जिनमें 3,600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली ‘मणिपुर शहरी सड़क परियोजना’ और 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली ‘मणिपुर इन्फोटेक विकास परियोजना’ शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2166326