प्रश्न – 20 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के भावनगर से संबद्ध समुद्री क्षेत्र और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने मुंबई के इंदिरा डॉक पर अंतरराष्ट्रीय क्रूज़ टर्मिनल का उद्घाटन किया।
(b) प्रधानमंत्री ने कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट और ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर आधुनिक कंटेनर टर्मिनल व कार्गो हैंडलिंग सुविधाओं की आधारशिला रखी।
(c) प्रधानमंत्री ने वाराणसी और पटना में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की आधारशिला रखी।
(d) प्रधानमंत्री ने लोथल में विकसित किए जा रहे राष्ट्रीय समुद्री ने विरासत परिसर (NHMC) की प्रगति की समीक्षा की।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भावनगर में 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली समुद्री क्षेत्र से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित किया।
- मुंबई के इंदिरा डॉक पर अंतरराष्ट्रीय क्रूज़ टर्मिनल का उद्घाटन किया।
- कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट और ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर आधुनिक कंटेनर टर्मिनल व कार्गो हैंडलिंग सुविधाओं की आधारशिला रखी।
- उन्होंने टूना टेकरा मल्टी-कार्गो टर्मिनल; कामराजर बंदरगाह, एन्नोर में अग्निशमन सुविधाओं और आधुनिक सड़क संपर्क; चेन्नई बंदरगाह पर समुद्री दीवारों और रिवेटमेंट सहित तटीय सुरक्षा कार्य; कार निकोबार द्वीप पर समुद्री दीवार निर्माण; दीनदयाल बंदरगाह, कांडला में एक बहुउद्देश्यीय कार्गो बर्थ और ग्रीन बायो-मेथनॉल संयंत्र; और पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधाओं की आधारशिला भी रखी।
- प्रधानमंत्री ने गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी केंद्र और राज्य सरकार की 26,354 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
- उन्होंने छारा बंदरगाह पर एचपीएलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल, गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में एक्रिलिक और ऑक्सो अल्कोहल परियोजना, 600 मेगावाट ग्रीन शू पहल, किसानों के लिए पीएम-कुसुम 475 मेगावाट कंपोनेंट सी सोलर फीडर, 45 मेगावाट बडेली सोलर पीवी परियोजना आदि का उद्घाटन किया।
- धोरडो गांव के पूर्ण सौरीकरण का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री ने धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) का हवाई सर्वेक्षण भी किया जिसकी परिकल्पना एक हरित औद्योगिक शहर के रूप में की गई है जो सतत औद्योगीकरण, स्मार्ट बुनियादी ढाँचे और वैश्विक निवेश पर आधारित है।
- उन्होंने लोथल में लगभग 4,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएचएमसी) का दौरा किया और उसकी प्रगति की समीक्षा भी की ।
- यह परिसर भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं का उत्सव मनाने और उन्हें संरक्षित करने तथा पर्यटन, अनुसंधान, शिक्षा और कौशल विकास के केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…