प्रधानमंत्री द्वारा बिलासपुर में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रश्न – 30 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई या राष्ट्र को समर्पित की गई, उनके संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) सीपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-III की लागत लगभग 9,790 करोड़ रुपये है और यह अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है।
(b) छत्तीसगढ़ की पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना 3×660 MW क्षमता की होगी, जिसकी लागत 15,800 करोड़ रुपये से अधिक है।
(c) प्रधानमंत्री ने 540 किलोमीटर लंबी विशाख-रायपुर पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखी जिसकी लागत 2,210 करोड़ रुपये से अधिक है।
(d) प्रधानमंत्री ने राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण किया।
  • प्रधानमंत्री ने बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी के सीपत सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज- III (1x800MW) की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 9,790 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • यह पिट हेड प्रोजेक्ट उच्च बिजली उत्पादन दक्षता के साथ अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक पर आधारित है।
  • उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) की पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660MW) के कार्य की शुरुआत की,जिसकी लागत 15,800 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस) के तहत 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन पावर ट्रांसमिशन परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
  • प्रधानमंत्री ने कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखी।
  • इसमें 200 किलोमीटर से अधिक उच्च दाब पाइपलाइन और 800 किलोमीटर से अधिक एमडीपीई (मीडियम डेंसिटी पॉलीइथिलीन) पाइपलाइन और 1,285 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई सीएनजी डिस्पेंसिंग आउटलेट शामिल हैं।
  • उन्होंने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 540 किलोमीटर लंबी विशाख-रायपुर पाइपलाइन (वीआरपीएल) परियोजना की भी आधारशिला रखी, जिसकी लागत 2210 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • इस बहुउत्पाद (पेट्रोल, डीजल, केरोसिन) पाइपलाइन की क्षमता 3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक होगी।
  • प्रधानमंत्री ने 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सात रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 2,690 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की।
  • प्रधानमंत्री ने दो प्रमुख शैक्षिक पहल – राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) – राष्ट्र को समर्पित की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-lays-foundation-stone-inaugurates-development-works-in-bilaspur-chhattisgarh-worth-over-%E2%82%B933700-crore/?comment=disable

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2116847#:~:text=In%20line%20with%20his%20commitment,crore%20in%20Bilaspur%2C%20Chhattisgarh%20today.

https://www.thehindu.com/news/top-news-of-the-day-march-30-2025/article69393488.ece