प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रश्न – 17 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटित द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली खंड) और शहरी विस्तार मार्ग-II (UER-II) से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड 10.1 किमी. लंबा है, जिसका निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से हुआ।
(b) पैकेज-I की लंबाई 5.9 किमी. है, जो शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 RUB तक जाती है।
(c) शहरी विस्तार मार्ग-II (UER-II) का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने बहादुरगढ़ और सोनीपत के नए संपर्क मार्गों सहित लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से किया।
(d) हरियाणा खंड (19 किमी.) का उद्घाटन अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में किया गया।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के रोहिणी में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग- II (यूईआर -2) का उद्घाटन किया।
  • इसे राजधानी की भीड़-भाड़ को कम करने के लिए सरकार की व्यापक योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है।
  • इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार, यात्रा के समय में कमी और दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात की भीड़-भाड़ को कम करना है।
  • 10.1 किमी.लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड का निर्माण लगभग 5,360 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
  • यह खंड यशोभूमि, दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन तथा द्वारका क्लस्टर बस डिपो को सीधी कनेक्टिविटी देगा।
  • पैकेज-I: 5.9 किमी. — शिव मूर्ति इंटरसेक्शन से द्वारका सेक्टर-21 पर स्थित रोड अंडर ब्रिज (RUB) तक।
  • पैकेज-II: 4.2 किमी. — द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक, जो शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
  • हरियाणा खंड (19 किमी.) का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने मार्च, 2024 में किया था।
  • प्रधानमंत्री ने लगभग 5,580 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्गों के साथ, शहरी विस्तार मार्ग-II (यूईआर-II) के अलीपुर से दिचाओं कलां खंड का भी उद्घाटन किया।
  • इससे दिल्ली के आंतरिक और बाहरी रिंग रोड और मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुगम होगा।
  • नए स्पर बहादुरगढ़ और सोनीपत तक सीधी पहुंच प्रदान करेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-two-major-national-highway-projects-worth-rs-11000-crore

https://www.newsonair.gov.in/hi/new-delhi-prime-minister-narendra-modi-will-inaugurate-two-national-highway-projects-worth-rs-11-thousand-crores

https://www.thehindu.com/news/national/pm-modi-inaugurates-national-highway-projects-in-delhi-august-17-2025/article69943506.ece