प्रश्न – 15 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के डेडियापाड़ा तथा पूर्वोत्तर के जनजातीय क्षेत्रों में किए गए कार्यक्रमों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेएजीयूए) के तहत निर्मित 1 लाख घरों के गृह-प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया।
2. प्रधानमंत्री ने 2 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) का उद्घाटन किया, जिन पर लगभग 1,900 करोड़ रुपये व्यय हुए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से कौनसा/से कथन सत्य है।
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में 9,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न अवसंरचना और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
- प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेएजीयूए) के तहत बनाए गए 1 लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया।
- 2 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन किया, जिन पर लगभग 1,900 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है।
- 50 नए ईएमआरएस विद्यालयों के निर्माण की आधारशिला भी रखी, जिन पर 2,320 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।
- ये विद्यालय जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे हैं।
- इसके अतिरिक्त असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़ में सक्षमता केंद्र तथा मणिपुर के इम्फाल में जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) भवन का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के लिए 748 किलोमीटर नई सड़कों की आधारशिला रखी।
- 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर 14 जनजातीय जिलों के लिए रवाना किया, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में परिवहन एवं संपर्कता में बड़ा सुधार होगा।
- इसके साथ ही 228 बहुउद्देश्यीय केन्द्रों (Multi-Purpose Centres) का उद्घाटन किया, जो सामुदायिक गतिविधियों, कौशल विकास और आजीविका संवर्धन के केन्द्र के रूप में कार्य करेंगे।
- सामुदायिक केंद्रों के रूप में काम करने के लिए डीए-जगुआके अंतर्गत 14 जनजातीय बहु-विपणन केंद्रों (टीएमएमसी) की आधारशिला भी रखी।
- प्रधानमंत्री ने डेडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2189910®=3&lang=2