प्रधानमंत्री द्वारा झारसुगुड़ा में विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रश्न – 27 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री ने झारसुगुड़ा (ओडिशा) से जिन परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया, उनके संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) कुल मूल्य 60,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
(b) परियोजनाएँ दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास से संबंधित हैं।
(c) सभी परियोजनाएँ केवल ओडिशा राज्य तक सीमित हैं।
(d) कार्यक्रम झारसुगुड़ा में हुआ।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • ये परियोजनाएँ दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित अनेक क्षेत्रों से संबंधित हैं।
  • प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4G मोबाइल टावरों का शुभारंभ किया, जिन पर लगभग 37,000 करोड़ रुपये खर्च हुए।
  • इनमें बीएसएनएल द्वारा स्थापित 92,600 से अधिक 4G साइट्स भी शामिल हैं।
  • 18,900 से अधिक 4G साइट्स डिजिटल भारत निधि के अंतर्गत स्थापित की गईं।
  • इनसे लगभग 26,700 अब तक असंबद्ध गाँव जुड़ेंगे और 20 लाख से अधिक नए उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
  • सभी टावर सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिससे ये भारत का सबसे बड़ा हरित दूरसंचार क्लस्टर बनेंगे।
  • संबलपुर–सरला रेल फ्लाईओवर का शिलान्यास, कोरापुट–बैगुड़ा रेलखंड दोहरीकरण और मनाबर–कोरापुट– बैगुडा लाइन का राष्ट्र को समर्पित किया।
  • इसके साथ ही, बहरामपुर–उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई गई।
  • प्रधानमंत्री ने आठ आईआईटी—तिरुपति, पलक्कड़, भिलाई, जम्मू, धारवाड़, जोधपुर, पटना और इंदौर के विस्तार का शिलान्यास किया।
  • 11,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 10,000 नए विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा और आठ अनुसंधान पार्क स्थापित होंगे।
  • प्रधानमंत्री ने देश भर के 275 राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में गुणवत्ता, समानता, अनुसंधान और नवाचार में सुधार के लिए MERITE योजना का शुभारंभ किया।
  • उन्होंने ओडिशा कौशल विकास परियोजना के दूसरे चरण का भी शुभारंभ किया।
  • इसके अंतर्गत संबलपुर और बेहरामपुर में विश्व कौशल केंद्र स्थापित होंगे।
  • इसके अलावा, पाँच आईटीआई को उत्कर्ष आईटीआई में उन्नत किया जाएगा, 25 आईटीआई को उत्कृष्टता केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा और प्रिसिजन इंजीनियरिंग बिल्डिंग आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।
  • डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 130 उच्च शिक्षा संस्थानों में वाई-फाई सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे 2.5 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।
  • ओडिशा के स्वास्थ्य ढाँचे को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, बहरामपुर और वीआईएमएसएआर, संबलपुर को सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बदलने का शिलान्यास किया।
  • प्रधानमंत्री ने 50,000 लाभार्थियों को अंत्योदय गृह योजना के तहत स्वीकृति पत्र वितरित किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2172189