प्रधानमंत्री द्वारा गया में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रश्न – 22 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गया (बिहार) में शिलान्यास/उद्घाटन की गई परियोजनाओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) औंटा–सिमरिया पुल गंगा पर 1.86 किमी. लंबा 6-लेन पुल है, जिसकी कुल परियोजना लंबाई 8.15 किमी. है।
(b) बक्सर थर्मल पावर प्लांट (660×1 मेगावाॅट) लगभग 6,880 करोड़ रुपये की लागत से बना है।
(c) होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र पटना में स्थापित किया गया है।
(d) बिक्रमगंज–दावथ–नवानगर–डुमरांव (NH-120) खंड को दो लेन चौड़ा कर पक्का किया गया है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 अगस्त, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के गया में 12,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
  • प्रधानमंत्री ने पटना जिले के मोकामा को बेगूसराय से जोड़ने वाला औंटा–सिमरिया पुल राष्ट्र को समर्पित किया।
  • 8.15 किमी. लंबे इस प्रोजेक्ट में गंगा पर 1.86 किमी लंबा 6-लेन पुल शामिल है।
  • 1,870 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से भारी वाहनों को अब 100 किमी. का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
  • उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा।
  • साथ ही सिमरिया धाम तक पहुंच भी सुगम होगी, जो महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि है।
  • प्रधानमंत्री ने बख्तियारपुर–मोकामा खंड (NH-31) को चार लेन में अपग्रेड कर जनता को समर्पित किया। यह 1,900 करोड़ रुपये की परियोजना है, जिससे जाम की समस्या कम होगी और यात्रा समय घटेगा।
  • इसी तरह बिक्रमगंज–दावथ–नवानगर–डुमरांव खंड (NH-120) को भी दो लेन चौड़ा कर पक्का किया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में आर्थिक अवसर बढ़ेंगे।
  • बिहार की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने बक्सर थर्मल पावर प्लांट (660×1 मेगावाट) का उद्घाटन किया।
  • लगभग 6,880 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना राज्य की ऊर्जा क्षमता में बड़ा इजाफा करेगी।
  • मुजफ्फरपुर में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र को प्रधानमंत्री ने जनता को समर्पित किया।
  • मुंगेर में 520 करोड़ रुपये की लागत से बने एसटीपी और सीवरेज नेटवर्क का उद्घाटन किया गया।
  • साथ ही औरंगाबाद, जहानाबाद, लखीसराय और जमुई में सीवरेज व शुद्ध पेयजल योजनाओं की नींव रखी गई।
  • अमृत 2.0 के तहत औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में पेयजल योजनाओं की शुरुआत की गई।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस (गया–दिल्ली) को हरी झंडी दिखाई गई।
  • बौद्ध सर्किट ट्रेन (वैशाली–कोडरमा) की शुरुआत से धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 12,000 ग्रामीण और 4,260 शहरी लाभार्थियों को घर सौंपे। गृह प्रवेश समारोह में कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबियां भी दी गईं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2159874