प्रधानमंत्री द्वारा कोयम्बटूर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रश्न-25 फरवरी‚ 2021 को प्रधानमंत्री ने कोयम्बटूर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इस संबंध में विकल्प में कौन-तथ्य सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने 1000 मेगावॉट की न्येवेली न्यू ताप बिजली परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया।
(b) न्येवेली न्यू ताप बिजली परियोजना की निर्माण लागत राशि 7200 करोड़ रुपये है।
(c) एनएलसीआईएल की 709 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।
(d) उन्होंने कोयम्बटूर‚ मदुरै‚ सेलम‚ तंजावुर‚ वेल्लोर‚ तिरुचिरापल्ली‚ तिरुप्पुर‚ तिरुनेलवेली और थुथुकुडी सहित 9 स्मार्ट शहरों में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र के विकास की आधारशिला रखी।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 फरवरी‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयम्बटूर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।
  • प्रधानमंत्री ने 1000 मेगावॉट की न्येवेली न्यू ताप बिजली परियोजना को राष्ट्र का समर्पित किया।
  • इस परियोजना की निर्माण लागत राशि 7800 करोड़ रुपये है।
  • इससे उत्पादित बिजली में से 65 प्रतिशत बिजली तमिलनाडु को प्रदान की जाएगी।
  • उन्होंने एनएलसीआईएल की 709 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
  • स्वदेशी रूप से विकसित इस परियोजना की लागत राशि 3000 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • इसके अलावा प्रधामनंत्री ने बी.ओ. चिदम्बरनार बंदरगाह पर डिजाइन‚ आपूर्ति‚ स्थापना और 5 मेगावॉट के ग्रिड से जुड़े जमीन आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र और लोअर भवानी प्रोजेक्ट सिस्टम के विस्तार‚ नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए आधारशिला रखी।
  • भवानी सागर बांध के आधुनिकीरण से 2 लाख करोड़ से अधिक भूमि सिंचित होगी और अनेक जिले के किसान इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।
  • उन्होंने कोयम्बटूर‚ मदुरै‚ सेलम‚ तंजावुर‚ वेल्लोर‚ तिरुचिरापल्ली‚ तिरुप्पुर‚ तिरुनेलवेली और थुथुकुडी सहित 9 स्मार्ट शहरों में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (आईसीएससी) के विकास की आधारशिला रखी।
  • प्रधानमंत्री ने वी.ओ. चिदम्बरनार बंदरगाह पर 8 लेन वाले कोरमपल्लम पुल और रेल ओवर ब्रिज और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित घरों का उद्घाटन किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-inaugurates-and-lays-foundation-stone-of-various-development-projects-in-coimbatore/