प्रश्न-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी‚ 2021 को कोच्चि‚ केरल और तमिलनाडु में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उद्घाटित और शिलान्यास की गई परियोजनाओं के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने केरल बीपीसीएल की प्रोपीलीन डेरिवैटिव पेट्रोकेमिकल परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया।
(b) कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड के मरी इंजीनियरिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ‘अदम्य सागर’ का शुभारंभ किया।
(c) प्रधानमंत्री ने चेन्नई मेट्रो रेल के प्रथम चरण (9 किमी.) की विस्तार परियोजना का उद्घाटन किया।
(d) प्रधानमंत्री ने चेन्नई में सेना को अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके-1 ए) सौंपा।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 14 फरवरी‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि‚ केरल और तमिलनाउु में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री ने केरल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की प्रोपीलीन डेरिवैटिव पेट्रोकेमिकल परियोजना (पीडीपीपी) राष्ट्र को समर्पित किया।
- इस परियोजना से एक्रिलेट्स‚ एक्रिलिक एसिड और ऑक्सो अल्कोहल का उत्पादन होगा।
- वर्तमान में इसका आयात किया जाता है।
- इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 37 अरब से 40 अरब रुपये की विदेशी विनिमय (exchange) की बचत होने की उम्मीद है।
- प्रधानमंत्री ने कोच्चि में बोल्गट्टी और बिलिंगडन द्वीप के बीच रो-रो पोत सेवा को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
- उन्होंने कोचीन बंदरगाह पर देश के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री ने समुदद्र इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान‚ विज्ञान सागर कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड का शुभारंभ किया।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कोचीन बंदरगाह पर साउथ कोल बर्थ के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी।
- प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 636 किमी. लंबी ग्रैंड एनीकट कैनाल प्रणाली को आधुनिक बनाने हेतु आधारशिला रखी।
- इससे 2.27 लाख एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी।
- प्रधामनंत्री ने चेन्नई मेट्रो रेल के प्रथम चरण (लंबाई 9 किमी.) की विस्तार परियोजना का उद्घाटन किया।
- यह नॉर्थ चेन्नई को एयरपोर्ट और सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा।
- इस वर्ष के बजट में इस परियोजना के दूसरे चरण (119 किमी. निर्माण) के लिए 63000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निर्धारित की गई है।
- प्रधानमंत्री ने चेन्नई बीच और अटीपट्टू के मध्य चौथी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया।
- उन्होंने विल्लुपुरम-कुड्डालोर-मयिलादुथुराई-तंजापुर और मइलादुथुरई-थिरूवरूर तथा मथिलादुथुराई तंजावुर में सिंगल लाइन सेक्शन के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया।
- आईआईटी मद्रास के डिस्वकरी कैंपस की आधारशिला रखी।
- डिस्कवरी कैंपस 2 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत राशि से थाईयूर में बनाया जाएगा‚ जिसमें वैश्विक स्तर के अनुसंधान केंद्र स्थापित होंगे।
- प्रधानमंत्री ने चेन्नई में सेना को अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके-1 ए) सौंपा।
- यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन‚ विकसित और निर्मित है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…