प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रश्न-30 दिसंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस परियोजना की परिकल्पना वर्ष 1978 में की गई थी।
(b) इस परियोजना की लागत राशि लगभग 5750 करोड़ रुपये होगी।
(c) यह परियोजना ऊपरी यमुना बेसिन क्षेत्र में निर्मित की जा रही है।
(d) इस परियोजना से 300 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन होगा और लगभग 34000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई हो सकेगीं।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 दिसंबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में 23 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • इन परियोजनाओं की लागत राशि 17,500 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • उन्होंने 8700 करोड़ रुपये की लागत राशि वाली सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • इन सड़क परियोजनाओं से सुदूर‚ ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा तथा कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • ऊधम सिंह नगर में एम्स ऋषिकेश उपग्रह केंद्र और पिथौरागढ़ में जगजीवन राम गवर्नमेंट कॉलेज‚ काशीपुर में एरोमा पार्क‚ सितारगंज में प्लास्टिक औद्योगिक पार्क और राज्यभर में आवास‚ स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति से संबंधित परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
  • प्रधानमंत्री ने वर्ष 1976 में परिकल्पित लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया।
  • इस परियोजना की लागत राशि लगभग 5750 करोड़ रुपये होगी।
  • 28 अगस्त‚ 2018 को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के संबंध में 6 राज्यों के बीच समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ था।
  • इन 6 राज्यों में उत्तराखंड‚ उत्तर प्रदेश‚ राजस्थान‚ हरियाणा‚ दिल्ली और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
  • यह परियोजना ऊपरी यमुना बेसिन क्षेत्र में निर्मित की जा रही है।
  • इस परियोजनांतर्गत देहरादून जिले के लोहारी गांव के पास यमुना नदी पर कंक्रीट बांध (ऊंचाई 204 मीटर) निर्मित किया जाएगा।
  • इस परियोजना से लगभग 34000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
  • इस परियोजनांतर्गत 300 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन होगा।
  • इस परियोजना से 6 राज्यों को पेयजल की आपूर्ति भी की जाएगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1785898

https://indianexpress.com/article/india/pm-narendra-modi-in-uttarakhand-live-updates-7697581/