प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 8 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राज़ील की राजकीय यात्रा पर रहे
- इस यात्रा के दौरान उन्हें ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान – “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर 8 जुलाई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर रहे।
- भारत और ब्राज़ील के बीच बहुत घनिष्ठ और बहुआयामी संबंध रहे हैं, जिसे वर्ष 2006 में रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत किया गया।
- दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1948 में स्थापित हुए थे
- यद्यपि उसी वर्ष दोनों देशों ने अपने दूतावास खोले थे
- भारत ने ब्राज़ील की पूर्व राजधानी रियो डी जेनेरियो में अपना दूतावास खोला था, और बाद में वर्ष 1971 में ब्रासीलिया स्थानांतरित कर दिया।
- भारत का साओ पाउलो में एक महावाणिज्य दूतावास है
- जबकि ब्राज़ील का मुंबई में एक महावाणिज्य दूतावास है
- इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रासीलिया के अल्वोराडा पैलेस में ब्राज़ील के राष्ट्रपति, लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की
- दोनों नेताओं ने अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा।
- दोनों नेताओं ने ऊर्जा क्षेत्र में चल रहे सहयोग का जायजा लेते हुए निवेश के अवसरों का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की क्योंकि दोनों देशों में हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ उपस्थित हैं।
- दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
- उन्होंने सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर के प्रारूपों में वार्ता की और भारत तथा ब्राज़ील के बीच बहुआयामी महत्वपूर्ण साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की।
- दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, स्वास्थ्य और औषधि, अंतरिक्ष, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढाँचे के विकास, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे और यूपीआई, पारंपरिक चिकित्सा, योग, खेल संबंध, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
- उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों, नई और उभरती प्रौद्योगिकियों, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस और सुपर कंप्यूटर, डिजिटल सहयोग और गतिशीलता जैसे सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की खोज पर भी चर्चा की।
- उन्होंने भारत-मर्कोसुर अधिमान्य व्यापार समझौते के विस्तार सहित द्विपक्षीय व्यापार को मज़बूत करने पर चर्चा की।
- उन्होंने बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक शासन संस्थाओं में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
- दोनों नेता जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक कार्रवाई को मज़बूत करने हेतु मिलकर काम करने पर भी सहमत हुए।
- दोनों नेता ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहने पर सहमत हुए।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी सीओपी-30 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए ब्राज़ील को अपनी शुभकामनाएँ दीं।
- वार्ता के बाद, आतंकवाद निरोध, सुरक्षा क्षेत्र में सूचना के आदान-प्रदान, कृषि अनुसंधान, नवीकरणीय ऊर्जा, बौद्धिक संपदा अधिकार और डिजिटल सहयोग के क्षेत्रों में छह समझौता ज्ञापनों को अंतिम रूप दिया गया।
- दोनों पक्षों ने विभिन्न समझौता ज्ञापन/समझौतों पर हस्ताक्षर किए जो इस प्रकार हैं:-
- अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने में सहयोग पर समझौता।
- डिजिटल कायाकल्प के लिए सफल बड़े पैमाने पर डिजिटल समाधानों के आदान-प्रदान के लिए सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
- नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग पर समझौता ज्ञापन।
- ईएमबीआरएपीए और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बीच कृषि अनुसंधान पर समझौता ज्ञापन।
- गोपनीय सूचना के आदान-प्रदान और पारस्परिक संरक्षण पर समझौता।
- भारत के डीपीआईआईटी और ब्राजील के एमडीआईसी के प्रतिस्पर्धात्मकता और विनियामक नीति सचिवालय के बीच बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन
- अन्य प्रमुख घोषणाएँ:
- व्यापार, वाणिज्य और निवेश की निगरानी के लिए मंत्रिस्तरीय तंत्र की स्थापना
- इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान – “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2143278
https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-meets-with-the-president-of-brazil