प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए लक्षित सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी

प्रश्न – 8 अगस्त, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300रुपये प्रति सिलेंडर की लक्षित सब्सिडी अधिकतम 9 रिफिल प्रति वर्ष के लिए स्वीकृत की गई है।
(b) 5 किलोग्राम सिलेंडर पर सब्सिडी अनुपातानुसार दी जाएगी।
(c) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अगस्त 2018 में शुरू की गई थी।
(d) 1 जुलाई, 2025 तक देशभर में लगभग 10.33 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन हो चुके हैं।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 अगस्त, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300रुपये प्रति सिलेंडर (अधिकतम 9 रिफिल प्रति वर्ष, तथा 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए अनुपातानुसार) लक्षित सब्सिडी देने को मंजूरी प्रदान की।
  • इस पर कुल 12,000 करोड़ रुपये का व्यय होगा।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) मई, 2016 में देश भर के गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
  • 1 जुलाई, 2025 तक देशभर में लगभग 10.33 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन हो चुके हैं।
  • लाभार्थियों को सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा होज़, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड (DGCC) बुकलेट और इंस्टॉलेशन चार्ज सहित डिपॉजिट-फ्री LPG कनेक्शन मिलता है।
  • उज्ज्वला 2.0के तहत पहला रिफिल और चूल्हा भी निःशुल्क प्रदान किया जाता है।
  • भारत अपनी LPG आवश्यकता का लगभग 60% आयात करता है।
  • अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से पीएमयूवाई उपभोक्ताओं को बचाने व LPG की सुलभता सुनिश्चित करने हेतु मई 2022 से ₹200प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर (अधिकतम 12 रिफिल/वर्ष) की लक्षित सब्सिडी शुरू की गई थी।
  • अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर ₹300 प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर कर दिया गया।
    ० उपभोग में सुधार –
  • वर्ष 2019-20 में औसत प्रति व्यक्ति खपत (PCC) केवल 3 रिफिल थी।
  • वर्ष 2022-23 में यह 3.68 रिफिल हुई।
  • वर्ष 2024-25 में बढ़कर 4.47 रिफिल हो गई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2154219

https://www.pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-16

https://www.newsonair.gov.in/govt-approves-rs-12000-cr-targeted-lpg-subsidy-for-ujjwala-yojana-in-2025-26