प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान(पीएम-आशा) योजना

प्रश्न – प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत कौन-कौन से कृषि उत्पाद खरीदे जाते हैं?
(a) गेहूं, चावल और ज्वार
(b) दलहन, तिलहन और खोपरा
(c) कपास, गन्ना और बाजरा
(d) मक्का, मूंगफली और सोयाबीन
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • फरवरी, 2025 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को 15वें वित्त आयोग के दौरान 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।
  • पीएम-आशा योजना का उद्देश्य खरीद कार्यों का प्रभावी कार्यान्वयन करना है।
  • पीएम-आशा योजना की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत दलहन, तिलहन और खोपरा की खरीद की जाती है।
  • केंद्रीय नोडल एजेंसियां राज्यस्तरीय एजेंसियों के जरिये पंजीकृत किसानों से सीधे एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर यह खरीद करती हैं।
  • सरकार ने पीएसएस के तहत खरीद वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के उत्पादन के 100 प्रतिशत के बराबर तुअर, उड़द और मसूर को खरीदने की अनुमति दी है।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सत्र 2024-25 के लिए पीएसएस के तहत आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में तुअर (अरहर) की खरीद को मंजूरी दी है, जिसकी कुल मात्रा 13.22 लाख मीट्रिक टन होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2104121