प्रथम भारत-मध्य एशिया वार्ता

प्रश्न-हाल ही में प्रथम भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन कहां किया गया?
(a) समरकंद
(b) नई दिल्ली
(c) दुशाम्बे
(d) अश्गाबात
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12-13 जनवरी, 2019 के मध्य समरकंद, उज्बेकिस्तान में विदेश मंत्री स्तरीय प्रथम ‘भारत-मध्य एशिया वार्ता’ का आयोजन किया गया।
  • भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री अब्दुल अजीज कामिलोव ने वार्ता की सह-अध्यक्षता की।
  • वार्ता में किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान एवं तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री और कजाख्स्तान के प्रथम उप-विदेश मंत्री शामिल हुए।
  • अफगानिस्तान के विदेश मंत्री वार्ता में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/news-ani/first-india-central-asia-dialogue-to-be-held-in-uzbekistan-119010900813_1.html