प्रथम भारत-ब्रिटेन समुद्री वार्ता‚ 2021

प्रश्न-हाल ही में प्रथम भारत-ब्रिटेन समुद्री वार्ता‚ 2021 वर्चुअली कब आयोजित हुई?
(a) 20 अक्टूबर‚ 2021
(b) 22 अक्टूबर‚ 2021
(c) 18 अक्टूबर‚ 2021
(d) 15 अक्टूबर‚ 2021
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 अक्टूबर‚ 2021 को प्रथम भारत-ब्रिटेन समुद्री वार्ता‚ 2021 वर्चुअली आयोजित की गई।
  • यह वार्ता‚ मई‚ 2021 में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच वर्चुअल शिखर सम्मेलन में अपनाए गए भविष्य के संबंधों के लिए भारत-ब्रिटेन रोडमैप‚ 2030 में सहमति के फलस्वरूप हुई।
  • वार्ता में समुद्री क्षेत्र‚ भारत प्रशांत और क्षेत्रीय/बहुपक्षीय सहयोग के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/34401/Inaugural_India__UK_Maritime_Dialogue