प्रश्न-हाल ही में प्रथम भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कब आयोजित हुई?
(a) 11 सितंबर, 2020
(b) 9 सितंबर, 2020
(c) 5 सितंबर, 2020
(d) 3 सितंबर, 2020
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 9 सितंबर, 2020 को प्रथम भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता (First India-France-Australia Trilateral Dialogue), 2020 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुआ।
- इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश सचिव, हर्षवर्धन ऋंगला, यूरोप के फ्रांसीसी मंत्रालय और विदेश मामलों के महासचिव फ्रेंकोइस डेलत्रे और ऑस्ट्रेलियाई विदेश विभाग और व्यापार सचिव, फ्रांसिस एडम्सन ने की।
- यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जो एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी ताकत का समन्वय करते हैं।
- जिसे तीनों देश एक दूसरे के साथ साक्षा करते हैं।
- वार्ता के दौरान, तीनों पक्षों ने विशेष रूप से कोविड-19 के संदर्भ में घरेलू प्रतिक्रियाओं, भारत-प्रशांत में आर्थिक और भू-स्थैतिक चुनौतियों और सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://ddnews.gov.in/international/first-india-france-australia-trilateral-dialogue-held-virtually