प्रथम प्रवासी हरियाणा दिवस-2017

PRAVASI HARYANA DIVAS

प्रश्न-10-11 जनवरी, 2017 के मध्य ‘प्रथम प्रवासी हरियाणा दिवस-2017’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) सोनीपत
(b) गुरुग्राम
(c) रेवाड़ी
(d) हिसार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10-11 जनवरी, 2017 के मध्य ‘प्रथम प्रवासी हरियाणा दिवस-2017’ का आयोजन किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम (हरियाणा) में किया गया।
  • इसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया।
  • इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य में हरियाणा मूल के प्रवासियों को जोड़ना और इसके माध्यम से विकास की संभावनाओं के लिए कार्य करने के साथ ही स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरतों के क्षेत्रों को विकसित करना है।
  • इस आयोजन में आयोजन हरियाणा सरकार तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा किया गया।
  • इसमें लगभग 33 देशों से आए हरियाणा मूल के लगभग 400 से अधिक प्रवासी भारतीय एवं देश के अन्य राज्यों में प्रवास कर रहे 300 से अधिक हरियाणवी सहित 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • कार्यक्रम के दौरान निवेश के लिए 20 हजार करोड़ से अधिक के 24 समझौते हुए।
  • इस अवसर पर विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हरियाणा मूल के लोगों को ‘हरियाणा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.pravasiharyanadivas.in/?page_id=5162
http://indianexpress.com/article/india/pravasi-haryana-divas-begins-in-gurgaon-4468639/
https://twitter.com/mlkhattar/status/819214386271129601
https://twitter.com/mlkhattar/status/819214154066079744