प्रथम आईबीएसए शेरपाओं/सूस शेरपाओं की बैठक, 2018

प्रश्न-हाल ही में पहली आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) शेरपाओं/सूस शेरपाओं की बैठक कहां आयोजित की गई?
(a) नई दिल्ली
(b) बंगलुरू
(c) चेन्नई
(d) कोलकता
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 अप्रैल, 2018 को पहली आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) शेरपाओं/सूस शेरपाओं की बैठक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित की गई।
  • विदेश मामलों के सचिव (आर्थिक संबंध) टी.एस. तिरूमूर्ति ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • दक्षिण अफ्रीका के शेरपा प्रो. अनिल सूकलाल और ब्राजील के वैकल्पिक शेरपा केनेथ नेब्रेगा ने बैठक में अपने-अपने देश के प्रतिनिधियों का नेतृत्व किया।
  • इस बैठक में पर्यटन मंत्रालय, आरआईएस भारत विकास सहयोग मंच (FIDC) और नीली अर्थव्यवस्था मंच के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आईबीएसए सहयोग को मजबूत करने के बारे में अपने विचार साक्षा किए।

संबंधित लिंक
http://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/29742/1st_IBSA_Sherpas__Sous_Sherpas_Meeting